Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बजट कैसा होगा? मंत्री खन्ना मुस्कुराकर बोले- ऐतिहासिक:मंदिर में पूजा की; सपा विधायकों का प्रदर्शन, शिवपाल बोले- बजट में फिर लूट होगी

    9 hours ago

    1

    0

    योगी सरकार आज अपना 10वां बजट पेश करेगी। यह अब तक का सबसे बड़ा बजट होगा। इसका आकार 9 लाख 20 हजार करोड़ रुपए हो सकता है। बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री सुरेश खन्ना सुबह अपने आवास पर पूजा-अर्चना की। उन्होंने बजट टैबलेट दिखाया। घर से निकलने के बाद हनुमान मंदिर में भी मत्था टेका। इस दौरान मीडिया कर्मियों के सवालों पर वह मुस्कुराते नजर आए। कहा- सर्वसमाज के लिए बजट हो, इसकी कोशिश की गई है। यह बजट प्रदेश के विकास की गति को तेज करेगा। बजट ऐतिहासिक होने वाला है। इससे पहले, सुबह साढ़े 9 बजे सीएम की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई। इसमें बजट को मंजूरी दी गई। सपा विधायकों ने विधानसभा के सामने प्रदर्शन किया। शिवपाल ने कहा- यह बजट केवल भ्रष्टाचार के लिए है, जनता के साथ धोखा ही धोखा है। इसमें फिर से लूट होगी। यह योगी सरकार का चुनावी बजट माना जा रहा, क्योंकि अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। जनवरी 2027 के पहले सप्ताह तक आचार संहिता लग जाएगी। इसमें सरकार अपने वोटबैंक को साधने के लिए महिला, युवा, किसान, मजदूर और कर्मचारी वर्ग को खुश करने की कोशिश करेगी। बजट से जुड़ी तस्वीरें देखिए- बजट से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कनाडा के स्कूल में गोलीबारी, शूटर समेत 9 की मौत:25 घायल, स्कूल में कुल 175 स्टूडेंट पढ़ते हैं
    Next Article
    'अविमुक्तेश्वरानंद के शिविर में बच्चों का शोषण होता है':आशुतोष महाराज ने कोर्ट में वाद दाखिल किया, 2 पीड़ित को पेश किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment