Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अवैध गतिविधि का विरोध करने पर घर में घुसकर पिटाई:मेरठ में महिलाओं से मारपीट और छेड़छाड़, 10 नामजद आरोपियों की तलाश

    1 hour ago

    1

    0

    मेरठ के रेलवे रोड थाना क्षेत्र में एक घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है। आरोप है कि अवैध गतिविधि का विरोध करने पर कुछ लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया। घायल महिलाओं को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित पक्ष ने बताया कि मोहल्ले के कुछ लोग घर के अंदर पशु कटान करते थे और उसके अवशेष सड़क पर फेंक देते थे। इसका विरोध करने पर विवाद बढ़ गया था। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते दोपहर के समय कुछ लोग जबरन घर में घुस आए और महिलाओं के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। पीड़ित महिलाओं के अनुसार, हमलावरों ने उनके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला किया गया। इस दौरान घर में तोड़फोड़ की गई, सामान को नुकसान पहुंचाया गया और मोबाइल फोन तोड़ दिए गए। एक महिला का गला दबाने का प्रयास करने और जेवरात छीनने का आरोप भी लगाया गया है। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी फरार हो गए। सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने बताया कि चार महिलाओं को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने इस मामले में महिलाओं सहित कुल 10 नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना पुलिस ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ लूटकांड में फरार आरोपियों पर कोर्ट सख्त:टीपीनगर क्षेत्र में चर्चित बिल्डर अपहरण मामले में अदालत ने पेशी के लिए अंतिम अवसर दिया
    Next Article
    नकाबपोश बदमाशों ने घर पर किया हमला, VIDEO:जालौन में पत्थरबाजी, घर में घुसकर महिलाओं से अभद्रता, घटना CCTV में कैद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment