Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अवैध होर्डिंग पर नगर निगम का एक्शन-14.59 लाख की वसूली:हरीपर्वत व लोहामंडी जोन में चला अभियान, 8 कंपिनयों ने मौके पर जमा किया टैक्स

    3 hours ago

    1

    0

    आगरा नगर निगम ने शहर में अनाधिकृत होर्डिंग और अवैध विज्ञापनों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया। इस विशेष अभियान के दौरान शहर के विभिन्न जोनों में बड़ी संख्या में अवैध विज्ञापन सामग्री हटाई गई तथा बकायादारों से मौके पर ही लाखों रुपये की वसूली की गई। लोहामंडी जोन में निगम की टीम ने 10x20 आकार की 3 बड़ी होर्डिंग हटाईं। इसके अतिरिक्त 8 क्योस्क, 15 सिम्पेक्स तथा 20 बैनर-पोस्टर भी हटाए। एक प्रचार वाहन के वाहन भी जब्त किया। हरीपर्वत, ताजगंज और छत्ता जोन में भी अवैध विज्ञापन पट्टों पर सख्ती बरती गई। यहां 2 रूफटॉप, 1 बैकलिट पेंसिल पोल फ्लैक्स, 8 बैकलिट क्योस्क फ्लैक्स, 16x8 आकार के 5 पेंसिल पोल फ्लैक्स, 12x8 आकार का 1 पेंसिल पोल फ्लैक्स तथा 1 यूनिपोल फ्लैक्स हटाया गया। 14.59 लाख रुपये की वसूली अभियान के दौरान बकायादारों से कुल 14.59 लाख रपुये की वसूली की गई। कार्रवाई से घबराकर 8 विज्ञापन कंपनियों ने मौके पर ही अपना बकाया विज्ञापन शुल्क जमा कराया। इस संबंध में सहायक नगरआयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने बताया-जो व्यापारी एवं विज्ञापन कंपनियां निर्धारित शुल्क जमा नहीं करेंगी, उनके विज्ञापन पट्टों को हटाने की प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी। हालिया कार्रवाई से हरीपर्वत और लोहामंडी जोन में विज्ञापन कंपनियों के बीच हड़कंप की स्थिति देखी गई। अब तक विज्ञापन शुल्क से हुई आय सहायक नगरआयुक्त अशोक प्रिय गौतम के अनुसार, विज्ञापन विभाग द्वारा पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए वर्तमान वित्त वर्ष में अब तक 9.44 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त किया है। इसमें भी एमओटी यूनिपोल से ही निगम को 4.09 करोड़ और पेंसिल पोल से 1.08 करोड़ रुपये की आय हो चुकी है। नगर आयुक्त की चेतावनी नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने कहा है-शहर में बिना अनुमति लगाए गए विज्ञापन पट्ट किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। नगर निगम राजस्व की हानि रोकने तथा शहर की सुंदरता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। सभी विज्ञापन कंपनियों और व्यापारियों से अपील है कि वे नियमानुसार शुल्क जमा करें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    71,500 उज्ज्वला लाभार्थियों को होली पर गैस रिफिल सब्सिडी:हापुड़ में कार्यक्रम आयोजित, विधायक बोले- सरकार हर वर्ग के साथ
    Next Article
    नया मुरादाबाद में सेवेन वंडर्स पार्क का उद्घाटन:कबाड़ लोहे से बनी विश्व धरोहरों की प्रतिकृतियां आकर्षण का केंद्र

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment