Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नया मुरादाबाद में सेवेन वंडर्स पार्क का उद्घाटन:कबाड़ लोहे से बनी विश्व धरोहरों की प्रतिकृतियां आकर्षण का केंद्र

    3 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद विकास प्राधिकरण (एमडीए) की पहल पर नया मुरादाबाद सेक्टर-2 में ‘सेवेन वंडर्स पार्क’ का शनिवार को उद्घाटन किया गया। प्रदेश सरकार के प्रभारी मंत्री अनिल कुमार सिंह ने लोहे के वेस्ट स्क्रैप से निर्मित इस पार्क का लोकार्पण किया। पार्क में देश-दुनिया की प्रसिद्ध ऐतिहासिक धरोहरों की प्रतिकृतियां स्थापित की गई हैं, जिन्हें पूरी तरह कबाड़ लोहे और अनुपयोगी सामग्री से तैयार किया गया है। पार्क में ताजमहल, ग्रेट वॉल ऑफ चाइना, गीजा के पिरामिड, एफिल टावर, रोमन कोलोसियम, क्राइस्ट द रिडीमर, माचू पिच्चू, लाल किला और कोणार्क सूर्य मंदिर जैसी विश्वविख्यात इमारतों की प्रतिकृतियां शामिल हैं। इन्हें विशेष डिजाइन और कलात्मक शैली में तैयार किया गया है, जो वास्तविक स्मारकों की झलक पेश करती हैं। शाम के समय रंग-बिरंगी रोशनी में ये प्रतिकृतियां और भी मनमोहक नजर आएंगी। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। प्रभारी मंत्री अनिल कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि वेस्ट स्क्रैप का रचनात्मक उपयोग कर इस तरह का थीम पार्क तैयार करना सराहनीय पहल है। उन्होंने इसे पर्यावरण के प्रति जागरूकता का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह पार्क शहरवासियों के लिए नया पर्यटन स्थल बनेगा और बच्चों को विश्व धरोहरों के बारे में जानकारी देने में भी सहायक सिद्ध होगा। इस मौके पर मंडलायुक्त मुरादाबाद, एमडीए के उपाध्यक्ष सचिन, नगर आयुक्त, जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) और महापौर समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अतिथियों ने पार्क का भ्रमण कर निर्माण कार्य की गुणवत्ता और कलात्मकता की सराहना की। एमडीए अधिकारियों के अनुसार, पार्क में बेहतर लाइटिंग, बैठने की व्यवस्था, हरित क्षेत्र और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। आने वाले दिनों में यहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों और विभिन्न गतिविधियों का आयोजन भी किया जाएगा, जिससे यह स्थान परिवारों और युवाओं के लिए पसंदीदा गंतव्य बन सके। शहर में इस नई पहल को लेकर उत्साह का माहौल है। नागरिकों का मानना है कि सेवेन वंडर्स पार्क मुरादाबाद की पहचान को नई दिशा देगा और पर्यटन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अवैध होर्डिंग पर नगर निगम का एक्शन-14.59 लाख की वसूली:हरीपर्वत व लोहामंडी जोन में चला अभियान, 8 कंपिनयों ने मौके पर जमा किया टैक्स
    Next Article
    झांसी में आर्मी और किसानों का एक जमीन पर दावा:ग्रामीण बोले-आर्मी अधिकारी मकान गिराने की चेतावनी देकर गए हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment