Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अवैध मिट्टी खनन पर 7 ट्रैक्टर-ट्रॉली और 1 लोडर जब्त:गोंडा में कटरा बाजार और खरगूपुर में छापेमारी, जिला खनन अधिकारी ने चेतावनी दी

    2 hours ago

    1

    0

    गोंडा में अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ देर रात बड़ी कार्रवाई की गई। खनन विभाग ने कटरा बाजार और खरगूपुर थाना क्षेत्रों के तीन स्थानों पर छापेमारी कर सात ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक लोडर वाहन जब्त किया। ये वाहन संबंधित थानों को सुपुर्द कर दिए गए। कटरा बाजार थाना क्षेत्र के भेड़िया घाट अहिरनपुरवा में छापेमारी के दौरान तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी गई। इन्हें कटरा बाजार पुलिस को सौंपा गया। खरगूपुर थाना क्षेत्र के मनोहर जोत में अवैध खनन करते हुए दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की गईं। इसी थाना क्षेत्र के ककरा बलुआ में दो ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक लोडर वाहन पकड़े गए। इन सभी वाहनों को खरगूपुर पुलिस के सुपुर्द किया गया। अवैध खनन पर चेतावनी जिला खनन अधिकारी अभय रंजन ने बताया कि पकड़े गए लोग बिना किसी अनुमति के बड़े पैमाने पर अवैध मिट्टी का खनन कर रहे थे। शिकायतों के आधार पर यह छापेमारी की गई। उन्होंने कहा कि जिले में अवैध खनन के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा। मिट्टी खनन के इच्छुक लोग विभाग से अनुमति के लिए आवेदन कर सकते हैं। बिना अनुमति अवैध खनन करते पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमरोहा में नकली देसी घी मामले में तीन दोषियों को:कोर्ट ने सुनाई सात-सात साल की कैद और जुर्माना
    Next Article
    हाईस्कूल-इंटर कॉपियों का मूल्यांकन शुरू, 37 हजार चेक:जौनपुर में पहले दिन विज्ञान की उत्तर पुस्तिकाएं नहीं पहुंचीं, कई परीक्षक लौटे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment