Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाईस्कूल-इंटर कॉपियों का मूल्यांकन शुरू, 37 हजार चेक:जौनपुर में पहले दिन विज्ञान की उत्तर पुस्तिकाएं नहीं पहुंचीं, कई परीक्षक लौटे

    2 hours ago

    1

    0

    माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन बुधवार से जिले के पांच केंद्रों पर शुरू हो गया। पहले दिन कुल 37,200 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। इनमें हाईस्कूल की 29,807 और इंटरमीडिएट की 7,393 कॉपियां शामिल थीं। हालांकि, मूल्यांकन के पहले दिन विज्ञान विषय की उत्तर पुस्तिकाएं केंद्रों पर नहीं पहुंच पाईं। इस कारण कई परीक्षकों को वापस लौटना पड़ा। इन परीक्षकों को अब बृहस्पतिवार को मूल्यांकन के लिए बुलाया गया है। पुलिस उपनिरीक्षक (एसआई) भर्ती परीक्षा के कारण अभी तक कई केंद्रों पर कुछ विषयों की उत्तर पुस्तिकाएं नहीं पहुंच सकी हैं। जिले में मूल्यांकन के लिए अब तक हाईस्कूल की 4,51,083 और इंटरमीडिएट की 3,37,149 उत्तर पुस्तिकाओं का आवंटन किया गया है। मूल्यांकन कार्य के लिए कुल 2,387 परीक्षक नियुक्त किए गए हैं। पहले दिन इनमें से 1,310 परीक्षक ही केंद्रों पर पहुंचे। एक परीक्षक ने बताया कि उनकी ड्यूटी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज केंद्र पर थी, लेकिन पहुंचने पर उन्हें बताया गया कि उत्तर पुस्तिकाएं अभी रास्ते में हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) राकेश कुमार ने जानकारी दी कि पुलिस भर्ती परीक्षा के कारण कुछ विषयों की उत्तर पुस्तिकाएं अभी तक केंद्रों पर नहीं पहुंची हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि बुधवार रात तक कई ट्रकों से उत्तर पुस्तिकाएं केंद्रों पर पहुंच जाएंगी। डीआईओएस ने यह भी कहा कि पहले दिन परीक्षकों की संख्या कम रही, लेकिन बृहस्पतिवार से मूल्यांकन कार्य में तेजी आने की संभावना है। मूल्यांकन के लिए जिले में पांच केंद्र बनाए गए हैं। इनमें राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी), शिया इंटर कॉलेज, बीआरपी इंटर कॉलेज, जनक कुमारी इंटर कॉलेज और राजा श्रीकृष्ण दत्त इंटर कॉलेज शामिल हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अवैध मिट्टी खनन पर 7 ट्रैक्टर-ट्रॉली और 1 लोडर जब्त:गोंडा में कटरा बाजार और खरगूपुर में छापेमारी, जिला खनन अधिकारी ने चेतावनी दी
    Next Article
    अंबेडकरनगर में मुख्यमंत्री ग्राम बस सेवा शुरू:निजी ऑपरेटर चलाएंगे मिनी बसें, छात्रों-मरीजों को मिलेगी सुविधा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment