Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अवैध दबिश में थानेदार पर कार्रवाई की तैयारी:5 पुलिसकर्मी सस्पेंड हुए थे, एसपी सिटी ने नोटिस भेज तलब किया

    15 hours ago

    4

    0

    बदायूं के जरीफनगर थाने में अवैध दबिश के मामले में अब थाना प्रभारी बाबूराम गौतम की कार्यप्रणाली भी जांच के दायरे में है। आरोप है कि बस्तोई सीकरी चौकी पुलिस ने 7 सितंबर की आधी रात निजी गाड़ी से एक घर में दबिश दी। इस दौरान महिलाओं से बदसलूकी और घर में तोड़फोड़ के आरोप हैं। पुलिस तीन लोगों को अपने साथ थाने ले गई, लेकिन परिजनों के पहुंचने पर उनके थाने में होने से इनकार किया गया। परिजनों ने एसएसपी से शिकायत की बात कही तो तीनों को छोड़ दिया गया। मामले में पांच पुलिसकर्मियों के निलंबन के बाद अब थाना प्रभारी को नोटिस जारी कर तलब किया गया है। एसपी सिटी अभिषेक सिंह मामले की जांच कर रहे हैं। पांचों निलंबित पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज हो चुके हैं। अब थाना प्रभारी का बयान लेकर उनकी भूमिका की पड़ताल की जाएगी। रात 1 बजे निजी गाड़ी से पहुंची थी पुलिस मामला 7 सितंबर की रात दियोहरा शेखपुर गांव का है। गांव निवासी उदय प्रकाश, उनके भाई अमरीश और पिता कृपाल सिंह घर में सो रहे थे। आरोप है कि रंजिश के चलते अमन ने उदय प्रकाश के घर में मादक पदार्थ होने की सूचना बस्तोई सीकरी चौकी पुलिस को दी थी। इसके बाद चौकी प्रभारी मनीष भारद्वाज सिपाही सुरजीत सिंह, लोकेश, हरीश और संदीप के साथ निजी गाड़ी से सादा कपड़ों में रात करीब एक बजे गांव पहुंचे। गेट तोड़कर घर में घुसने का आरोप परिजनों का आरोप है कि दरवाजा नहीं खुलने पर पुलिसकर्मियों ने गेट तोड़ दिया और घर के अंदर दाखिल हो गए। इस दौरान महिलाओं से खींचतान और सामान में तोड़फोड़ की गई। अवनेश की पत्नी मंजू ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने उन्हें कमरे से खींचकर आंगन में लाया और उनके साथ बदसलूकी की। पुलिस उदय प्रकाश, कृपाल सिंह और अवनेश को अपने साथ ले गई। थाने में तीनों के होने से किया इनकार परिजनों के मुताबिक, वे तीनों की तलाश में जरीफनगर थाने पहुंचे। वहां पुलिसकर्मियों ने तीनों के थाने में होने से इनकार कर दिया। हालांकि, परिजनों का दावा है कि उन्होंने तीनों को थाने के अंदर एक कमरे से दूसरे कमरे में जाते हुए देखा। परिजनों ने एसएसपी से शिकायत करने की बात कही तो वे वहां से चले गए। इसके बाद पुलिस ने तीनों को छोड़ दिया। शिकायत के बाद 5 पुलिसकर्मी निलंबित घटना के दो दिन बाद परिवार ने एसएसपी अंकिता शर्मा से शिकायत की। मामले की जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। अब जांच का दायरा थाना प्रभारी तक पहुंच गया है। उन्हें नोटिस जारी कर तलब किया गया है। एसपी सिटी अभिषेक सिंह पांचों निलंबित पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज कर चुके हैं। अब थाना प्रभारी का बयान लेकर यह जांच की जाएगी कि पूरे मामले में उनकी क्या भूमिका रही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में शिवम कि मौत हादसा या हत्या:लखनऊ की FSL टीम करेगी क्राइम सीन रीक्रिएट, परिजन ने पुलिस पर लगाया हत्या कर शव छुपाने का आरोप
    Next Article
    मिर्जापुर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी; देवरिया चट्टी से पकड़ा गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment