Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिर्जापुर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी; देवरिया चट्टी से पकड़ा गया

    15 hours ago

    4

    0

    मिर्जापुर के जमालपुर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने और आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को देवरिया चट्टी के पास से पकड़ा। आरोपी की पहचान गोरखपुर माफी निवासी बिरू यादव के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने 21 अगस्त को जमालपुर थाने में शिकायत देकर आरोपी पर शादी का वादा कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। महिला का आरोप है कि बाद में युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया और उसकी आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। शुक्रवार को उप निरीक्षक जय प्रकाश यादव टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर देवरिया चट्टी पहुंचे, जहां आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। शादी का वादा कर दुष्कर्म करने का आरोप पीड़िता ने 21 अगस्त को जमालपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने आरोप लगाया कि आरोपी ने शादी का वादा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में शादी से इनकार कर दिया। महिला का आरोप है कि शादी से इनकार करने के बाद आरोपी ने उसकी आपत्तिजनक फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। शिकायत मिलने पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। मुखबिर की सूचना पर देवरिया चट्टी से पकड़ा गया पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर आरोपी की तलाश की जा रही थी। शुक्रवार को उप निरीक्षक जय प्रकाश यादव टीम के साथ देवरिया चट्टी पहुंचे। मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने वहां से बिरू यादव को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अवैध दबिश में थानेदार पर कार्रवाई की तैयारी:5 पुलिसकर्मी सस्पेंड हुए थे, एसपी सिटी ने नोटिस भेज तलब किया
    Next Article
    भारत-नेपाल सीमा पर सघन चेकिंग:बलरामपुर में संदिग्ध लोगों और वाहनों की जांच, संदिग्धों पर रखी नजर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment