Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अवध विश्वविद्यालय में 17 जुलाई को प्रवेश परीक्षा:15 परीक्षा केंद्रों पर 9,529 परीक्षार्थी होंगे शामिल, सीसीटीवी और 30 पर्यवेक्षकों की निगरानी में होगी परीक्षा

    21 hours ago

    1

    0

    डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में 17 जुलाई को पांच विषयों में प्रवेश के लिए परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इन परीक्षाओं में कुल 9,529 परीक्षार्थी शामिल होंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। दो पालियों में होगी परीक्षा प्रथम पाली में सुबह 9 बजे से 11 बजे तक एलएलबी की परीक्षा आवासीय परिसर सहित जिले के 15 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। इसी पाली में डी. फार्मा की परीक्षा परिसर स्थित केंद्र पर कराई जाएगी। द्वितीय पाली में बी. फार्मा, डी. फार्मा और एलएलएम की परीक्षाएं दो घंटे की होंगी, जबकि एम.एड. की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। सीसीटीवी निगरानी में होगी परीक्षा आवासीय प्रवेश परीक्षा के मुख्य समन्वयक प्रो. शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि कुलपति डॉ. बिजेन्द्र सिंह के निर्देश पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी परीक्षा केंद्र सीसीटीवी कैमरों से लैस हैं और 30 पर्यवेक्षकों की निगरानी में परीक्षा संपन्न कराई जाएगी। सभी केंद्राध्यक्षों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। प्रवेश समन्वयक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना होगा। सघन तलाशी के बाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिद्धार्थनगर में 4 उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित:स्टॉक में गड़बड़ी और निरीक्षण से बचने पर एक्शन, रिकॉर्ड और स्टॉक में मिला अंतर
    Next Article
    रायबरेली एम्स में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनेगा:CEO ने किया भूमि पूजन, 18 महीने में होगा पूरा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment