Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या ADA ने अवैध प्लाटिंग पर चलाया बुलडोजर:125 बीघा जमीन पर बड़ी कार्रवाई, बिना स्वीकृति चल रही थी प्लॉटिंग

    2 hours ago

    1

    0

    रामनगरी में अवैध प्लॉटिंग और निर्माण के खिलाफ अयोध्या विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई किया है। मांझा बरेहटा में सहवाग यादव और राम जनम के द्वारा की गई 125 बीघा जमीन पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया। इस कार्रवाई के दौरान बुलडोजर से दीवारें और अस्थायी निर्माण गिराए गए। प्राधिकरण सचिव राजेश कुमार मिश्र के अनुसार संबंधित भूमि पर बिना लेआउट और मानचित्र स्वीकृति के प्लॉटिंग की जा रही थी। जमीन को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर बिक्री की तैयारी थी। जांच में अनियमितता मिलने के बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर बुलडोजर से निर्माण गिरा दिया। निर्माणकर्ता पर कार्रवाई कार्रवाई के दौरान सहबाग यादव द्वारा कराई जा रही प्लॉटिंग को चिन्हित किया गया। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया कि बिना अनुमति इस प्रकार का निर्माण पूरी तरह अवैध है और इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। प्राधिकरण ने आम जनता को सचेत करते हुए कहा है कि बिना स्वीकृत लेआउट या मानचित्र के किसी भी जमीन की खरीद-फरोख्त न करें। केवल प्राधिकरण द्वारा अनुमोदित प्लॉट ही खरीदें, अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। अभियान रहेगा जारी अधिकारियों ने बताया कि शहर में तेजी से बढ़ रही अवैध प्लॉटिंग और अनियोजित विकास पर रोक लगाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। आने वाले दिनों में भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिससे नियोजित विकास को बढ़ावा मिल सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से रिटायर्ड कर्मी की मौत:बाइक से बच्चों को छोड़ने जा रहा था, लखनऊ ले जाते समय तोड़ा दम
    Next Article
    भाजपा महानगर टीम में सांसद-विधायकों के करीबियों की खुली लॉटरी:सक्रिय कार्यकर्ता किनारे, अनदेखी से नाराज एक वरिष्ठ नेता ने सदस्य पद से इस्तीफा दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment