Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या बोर्ड परीक्षा को लेकर सख्ती:केंद्रों के आसपास लाउडस्पीकर पर रोक, सीसीटीवी व पावर बैकअप अनिवार्य

    1 hour ago

    2

    0

    अयोध्या में माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा को लेकर प्रशासन ने कड़े निर्देश जारी किए हैं। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे की अध्यक्षता में डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद सभागार में आयोजित बैठक में परीक्षा की निष्पक्षता और शुचिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों के आसपास किसी भी स्थिति में लाउडस्पीकर न बजने पाए। शादी-विवाह या अन्य आयोजनों में ध्वनि विस्तारक यंत्र चलने की सूचना मिलते ही संबंधित थानाध्यक्ष तत्काल कार्रवाई कर उसे बंद कराएं। परीक्षा के दौरान पेपर आउट या अन्य अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए हैं। सीसीटीवी, जनरेटर और पेपर मिलान पर विशेष जोर जिलाधिकारी ने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरे निर्बाध रूप से चलते रहें। इसके लिए पावर बैकअप और जनरेटर की व्यवस्था अनिवार्य होगी। गलत प्रश्नपत्र खुलने की किसी भी आशंका से बचने के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापक लिफाफे पर अंकित तिथि व समय का सावधानीपूर्वक मिलान करें। अलमारी से केवल निर्धारित प्रश्नपत्र ही निकाला जाए। इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर पूर्ण प्रतिबंध परीक्षा केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स जैसे स्मार्ट चश्मा, घड़ी आदि को परीक्षा कक्ष तक ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। गेट पर सघन तलाशी के निर्देश दिए गए हैं। किसी परीक्षार्थी के जूते-चप्पल बाहर न निकलवाए जाएं, लेकिन संदेह होने पर जांच कर पुनः पहनने की अनुमति दी जाए। महिला सुरक्षा कर्मियों की तैनाती अनिवार्य बालिकाओं की तलाशी महिला पुलिस या महिला शिक्षक से ही कराई जाएगी। सभी स्टेटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा अवधि में केंद्र पर उपस्थित रहकर शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न कराएंगे। अनुपस्थित पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिरफिरे की करतूत नहीं, प्लांड था बेटे का मर्डर:प्रयागराज जंक्शन हत्याकांड में मृतक के पिता बोले- बिना पुख्ता जांच के ही केस बंद करने की तैयारी
    Next Article
    कानपुर में महाशिवरात्रि पर रूट डायवर्जन:शनिवार से रविवार रात तक रहेगा मार्ग परिवर्तित, पार्किग स्थल बनाये गये, हेल्पलाइन नम्बर जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment