Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में महाशिवरात्रि पर रूट डायवर्जन:शनिवार से रविवार रात तक रहेगा मार्ग परिवर्तित, पार्किग स्थल बनाये गये, हेल्पलाइन नम्बर जारी

    2 hours ago

    2

    0

    कुानपुर में महाशिवरात्रि पर्व पर श्री बाबा आनंदेश्वर महादेव मठ मंदिर, परमट में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक और दर्शन के लिए पहुंचते हैं। भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने 14 फरवरी शनिवार की रात 10 बजे से 15 फरवरी रविवार की रात 12 बजे तक ट्रैफिक डायवर्जन लागू करने का निर्णय लिया है। परमठ स्थित मन्दिर में शिवरात्रि पर्व पर तकरीबन 2 लाख से अधिक भक्तों के दर्शन करने पहुंचते हैं। ट्रैफिक डायवर्जन व्यवस्था… कोई भी भारी वाहन मेघदूत तिराहा से सरसैया घाट होते हुए टैफ्को तिराहा की ओर नहीं जा सकेगा। ऐसे वाहन मेघदूत तिराहा से बड़ा चौराहा होते हुए अपने गंतव्य तक जाएंगे। कंपनी बाग की ओर से आने वाले भारी वाहन, जिन्हें टैफ्को तिराहा की ओर जाना है, वे रेव श्री से दाहिने मुड़कर अपने गंतव्य तक जा सकेंगे। पार्किंग व्यवस्था टैफ्को तिराहा से परमट मंदिर की ओर आने वाले चार और दो पहिया वाहन रैन बसेरा/बक्कल स्थल पर पार्क किए जाएंगे। डीएवी की ओर से आने वाले वाहन ग्रीन पार्क गेट नंबर 10 बी की पार्किंग में खड़े किए जाएंगे। ग्रीन पार्क की ओर से आने वाले वाहन मैकरॉबर्ट अस्पताल की पार्किंग में पार्क किए जाएंगे। अपील प्रशासन ने बताया कि महाशिवरात्रि के दिन वीआईपी रोड पर यातायात का दबाव अधिक रहेगा। शहरवासियों से अपील की गई है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। इस दिन पहले से जारी नो-एंट्री पास मान्य नहीं होंगे। हेल्पलाइन नम्बर जारी किसी भी असुविधा की स्थिति में नागरिक ट्रैफिक कंट्रोल रूम (9305104340) या ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर (9305104387) पर संपर्क कर सकते हैं। प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं और नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या बोर्ड परीक्षा को लेकर सख्ती:केंद्रों के आसपास लाउडस्पीकर पर रोक, सीसीटीवी व पावर बैकअप अनिवार्य
    Next Article
    फोन नहीं चलाती थीं, सामने ही मिलतीं:3 साल बड़ी दोस्त की शादी पर उदास हुई शशि, लखनऊ में प्रॉमिस डे पर दोनों की मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment