Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या एसपी ग्रामीण ने होली-बारावफात पर सुरक्षा जांची:पैदल गश्त करके सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

    3 hours ago

    1

    0

    होली और बारावफात के मद्देनजर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में मंगलवार देर शाम एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने इनायतनगर थाने में पुलिसकर्मियों के साथ बैठक की। बैठक के बाद उन्होंने थाना प्रभारी रतन कुमार शर्मा और पुलिस बल के साथ प्रमुख बाजारों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इनायतनगर कोतवाली में हुई बैठक के दौरान एसपी ग्रामीण ने पुलिसकर्मियों को अपने-अपने बीट में लगातार गश्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों द्वारा दी गई किसी भी जानकारी को गंभीरता से लिया जाए, क्योंकि छोटी बातें कई बार बड़े विवाद का रूप ले लेती हैं। एसपी चौधरी ने पीस कमेटी की बैठकें आयोजित करने पर भी जोर दिया, जिसमें सभी समुदाय के लोग शामिल हों। इससे आपसी भाईचारा बना रहेगा और किसी भी समस्या की जानकारी समय पर मिलने पर उसका निराकरण आसानी से किया जा सकेगा। पैदल गश्त के दौरान एसपी ने व्यापारियों और स्थानीय लोगों से सीधा संवाद किया। उन्होंने सभी को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए त्योहारों को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। एसपी ने लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। एसपी ग्रामीण ने बताया कि क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और पुलिस लगातार गश्त कर रही है ताकि कोई अव्यवस्था न फैले। उन्होंने चेतावनी दी कि त्योहारों के दौरान अराजकता फैलाने वाले लोगों को चिन्हित किया गया है और उन पर पुलिस की कड़ी निगरानी है। शांति भंग करने का प्रयास करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी में शराब की दुकान से 12 बोतल शराब चोरी:35 हजार नकद और CCTV DVR भी गायब, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    कांग्रेस ने शंकराचार्य अपमान पर प्रदर्शन किया:सीएम योगी आदित्यनाथ के इस्तीफे की मांग, सनातन धर्म के हनन का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment