Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी में शराब की दुकान से 12 बोतल शराब चोरी:35 हजार नकद और CCTV DVR भी गायब, पुलिस जांच में जुटी

    3 hours ago

    1

    0

    अमेठी में चोरों ने एक कंपोजिट शराब की दुकान को निशाना बनाया है। चोर दुकान से 12 बोतल अंग्रेजी शराब, लगभग 35 हजार रुपये नकद और सीसीटीवी कैमरे व डीवीआर लेकर फरार हो गए। पुलिस ने दुकान मालिक की सूचना पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना अमेठी कोतवाली क्षेत्र के भेटुआ चौराहे के पास हुई। भीमी गांव के निवासी जयप्रकाश सिंह की यहां कंपोजिट शराब की दुकान है। बीती रात करीब 10 बजे सेल्समैन समरनाथ यादव दुकान बंद कर घर चले गए थे। आज सुबह आसपास के लोगों ने दुकान का ताला टूटा देखा, जिसके बाद उन्होंने दुकान मालिक को सूचना दी। सूचना मिलते ही लाइसेंस धारक जयप्रकाश सिंह मौके पर पहुंचे। दुकान खोलने पर उन्होंने पाया कि बड़ी मात्रा में शराब की बोतलें और नकदी गायब थी। चोरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे और उसकी डीवीआर को भी निकाल लिया था। घटना की जानकारी मिलते ही अमेठी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिद्धार्थनगर में 'यादव जी की लव स्टोरी' के खिलाफ प्रदर्शन:रिलीज होने पर सिनेमाघरों पर बुलडोजर चलाने की चेतावनी दी
    Next Article
    अयोध्या एसपी ग्रामीण ने होली-बारावफात पर सुरक्षा जांची:पैदल गश्त करके सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment