Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या जिला अस्पताल में लावारिश मरीज से अभद्रता, VIDIO:धरने और हंगामे के बाद हुआ भर्ती, व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

    1 hour ago

    1

    0

    अयोध्या जिला अस्पताल में लावारिश मरीज से अभद्रता सामने आई है। इसका VIDIO तेजी से वायरल हो रहा है। इसके बाद धरने और हंगामे के बाद मरीज को भर्ती किया गया। इस मामले में अस्पताल की व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। लावारिस बीमार व्यक्ति के साथ कथित उपेक्षा का मामला सामने आया अयोध्या जिला अस्पताल एक बार फिर अपनी कार्यप्रणाली को लेकर कठघरे में है। मरीजों और तीमारदारों के साथ दुर्व्यवहार की शिकायतों के बीच अब एक लावारिस बीमार व्यक्ति के साथ कथित उपेक्षा का मामला सामने आया है, जिसने स्वास्थ्य व्यवस्था की मानवीयता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि अयोध्या समाचार नहीं करता है। इमरजेंसी में उपचार के बजाय सवाल-जवाब समाज सेवी एवं जिला पंचायत सदस्य प्रदीप यादव सड़क किनारे पड़े एक अज्ञात बीमार व्यक्ति को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। आरोप है कि इमरजेंसी में मौजूद फार्मासिस्ट और एक नर्स ने तत्काल उपचार शुरू करने के बजाय सवाल-जवाब करना शुरू कर दिया। वीडियो में कथित तौर पर यह कहते सुना जा रहा है कि “लावारिस व्यक्ति को दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज क्यों नहीं ले जा रहे?” सवाल यह उठता है कि जब मरीज अस्पताल की दहलीज पर है तो प्राथमिक उपचार देना पहली जिम्मेदारी नहीं होनी चाहिए थी? धरने के बाद हरकत में आया प्रशासन इलाज में हो रही देरी से क्षुब्ध समाज सेवी इमरजेंसी के सामने धरने पर बैठ गए। हंगामे और पुलिस हस्तक्षेप के बाद अस्पताल प्रशासन के उच्चाधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया, तब जाकर मरीज को भर्ती किया गया। यह स्थिति अपने आप में बताती है कि बिना दबाव के क्या गरीब और लावारिस मरीजों को उपचार मिल पाना संभव है? स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकारी अस्पतालों में यदि मानवीय संवेदनाएं ही समाप्त हो जाएं तो आमजन किस पर भरोसा करे। यह केवल एक मरीज की उपेक्षा नहीं, बल्कि पूरी स्वास्थ्य व्यवस्था की असंवेदनशील तस्वीर है, जिस पर जवाबदेही तय होना आवश्यक है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    निर्माण कार्यों से आवागमन में हो रही समस्या:व्यापारियों ने उठाई समस्या; ADM ने दिया समाधान का भरोसा
    Next Article
    HBTU स्टूडेंट की संदिग्ध मौत, कमरे में मिला शव:नाक से निकल रहा था खून, कुछ दिन पहले ही हुआ था कैंपस प्लेसमेंट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment