Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    निर्माण कार्यों से आवागमन में हो रही समस्या:व्यापारियों ने उठाई समस्या; ADM ने दिया समाधान का भरोसा

    2 hours ago

    1

    0

    व्यापार बंधु की बैठक मंगलवार की शाम को कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। जिलाधिकारी दीपक मीणा की अनुपस्थिति में ADM सिटी अंजनी कुमार सिंह ने बैठक की अध्यक्षता की। व्यापारियों ने अपनी समस्याएं गिनाईं। उन्होंने निर्माण कार्यों के कारण आवागमन में आ रही समस्या का मामला भी उठाया। ADM ने उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण का भरोसा दिया। उन्होंने बैठक में उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि व्यापारियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण कराया जाए। ADM ने सभी व्यापारिक स्थलों पर शुद्ध पेयजल, साफ-सफाई, निर्बाध बिजली आपूर्ति, फागिंग, शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि व्यापारिक स्थलों से जुड़ी सड़कों एवं गलियों को अतिक्रमण से मुक्त रखा जाए। व्यापारियों ने विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों के पास अवैध अतिक्रमण, बिजली आपूर्ति, कूड़ेदान की व्यवस्था, नाली निर्माण, सड़क निर्माण, जाम आदि समस्याओं को उठाया। ADM ने सभी विभागों को नियमानुसार उचित कार्यवाही करने का निर्देश दिया। बैठक में व्यापारियों ने शहर में विभिन्न स्थानों पर निर्माणाधीन सड़कों के कारण आवागमन एवं यातायात में हो रही समस्या से अपर जिलाधिकारी को अवगत कराया। अपर जिलाधिकारी ने निर्माण से सम्बंधित कार्यदायी संस्थाओं एवं यातायात विभाग को आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया। व्यापारी संजय गुप्ता ने गणेश चौक स्थित गणेश गेस्ट हाउस के नीचे स्थित मार्ग की सफाई करने एवं सौंदर्यीकरण कराने का अनुरोध किया। व्यापारी प्रतिनिधि संजय सिंघानिया ने चौरहिया गोला मस्जिद से लेकर राजेश्वर चोकर वाली दुकान एवं शीतला माता मंदिर खूनीपुर चौक तक आसपास रोड़ एवं नाली के निर्माण के लिए अनुरोध किया। इस पर नगर निगम प्रतिनिधि द्वारा बताया गया कि त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत इस पर कार्यवाही की जा रही है। व्यापारी प्रतिनिधि राम कृष्ण मिश्र द्वारा नवीन ट्रांसपोर्ट नगर में पीलर नम्बर 18-19 के बीच अवैध रूप से गाड़ी पार्किंग की समस्या से अवगत कराया। इसपर यातायात निरीक्षक को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में व्यापारी द्वारा भगवानपुर नकहा में बर्तन फैक्टरी के सामने लगे विद्युत पोल को हटाने का अनुरोध किया गया। इस सम्बन्ध में अपर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता को आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिया। व्यापारियों द्वारा अन्य व्यापारिक स्थलों पर अवैध अतिक्रमण, नाली निर्माण, पथ प्रकाश आदि लगाने के लिए अनुरोध किया, जिस पर अपर जिलाधिकारी ने नगर निगम को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी में मोबिल से भरे टैंकर में भीषण आग:25km लंबा जाम, बिजली के खंभे से टकराकर हाईवे पर पलटा
    Next Article
    अयोध्या जिला अस्पताल में लावारिश मरीज से अभद्रता, VIDIO:धरने और हंगामे के बाद हुआ भर्ती, व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment