Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में एटीएम कार्ड बदलकर 50 लोगों से ठगी:पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट, 12 एटीएम कार्ड मिले

    3 hours ago

    1

    0

    नोएडा थाना फेस-2 पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से अलग-अलग बैंको के 12 एटीएम कार्ड मिले। ये कार्ड आरोपी ने एटीएम से पैसा निकालने आए लोगों से बदले थे, जिससे आरोपी ने लोगों से धोखाधड़ी की। आरोपी के पास से एक चाकू और वैगनार कार भी बरादम की गई। आरोपी का नाम अमीरुददीन पुत्र इमामुददीन है। पुलिस ने बताया कि अमीरुददीन अपने साथियों के साथ मिलकर आमजन को बहला फुसलाकर उनके एटीएम बदलकर और उनका पिनकोड देखकर धोखाधड़ी कर पैसे निकाल लेता है। साथ ही उनको नकली एटीएम कार्ड दे देता है। ऐसे करते है ठगी ये लोग पहले ऐसे एटीएम बूथ की रेकी करते है, जहां गार्ड न हो और वो इंडस्ट्रियल एरिया में हो। ताकि महीने की सैलरी निकलाने वाले कामगारों को फंसाया जा सके। ये लोग एटीएम के बाहर खड़े रहते हैं। जैसे ही कोई व्यक्ति पैसे निकालने आता है। उसे मदद करने के बहाने या एटीएम मशीन खराब बताकर उसका पिन देख लेते हैं और एटीएम कार्ड बदलकर दूसरे एटीएम से पैसा निकाल लेते हैं। 50 से लोगों से ठगी ये लोग अब तक 50 से ज्यादा लोगों से ठगी कर चुके है। इसके साथी को पुलिस जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। पीड़ितों से संपर्क किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या के 10 हजार मंदिरों में होली की धूम:श्रीरामवल्लभाकुंज, रामलला सदन, भक्तमाल में संतों ने गुलाल लगाया, पुष्पवर्षा के साथ नृत्य किया
    Next Article
    बिल्सी में दो बाइकों की भिड़ंत में पिता-पुत्र की मौत:करनपुर के पास हुआ हादास, दो अन्य घायल; अस्पताल रेफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment