Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या के जवान देवेश का शव पैतृक गांव लाया गया:राजकीय सम्मान के साथ आज दी जाएगी विदाई, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

    4 hours ago

    1

    0

    अयोध्या के जवान देवेश सिंह का शव उनके पैतृक गांव पहुंच गया है। मंगलवार को राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। लेह-लद्दाख में ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ने पर उन्हें इलाज के दिल्ली में भर्ती कराया गया था। शनिवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सोमवार को रात में जवान का शव थाना बाबा बाजार के हंसराजपुर पूरे विशेन गांव लाया गया। शव देखकर परिजन फूट फूटकर रोने लगे। वे शव से लिपट गए। घरवाले बार -बार कह रहे थे कि वह उन्हें छोड़कर नहीं जा सकते। चेहरा क्यों ढक कर रखा है। कफन हटा दो। बेटे का एक बार चेहरा दिखा दो। अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़ शहादत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। देवश का शव घर के बाहर रखा गया है। लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। उसके बाद उनके पिता से बात की। उनसे घटना की जानकारी ली। उन्हें सांत्वना दिया। बेटे को याद कर घरवाले बार-बार बिलख रहे थे। पिता बोले- बेटा बचपन से देश की सेवा करना चाहता था पिता रमेश सिंह ने बताया- देवेश बचपन से ही देश सेवा देश की सेवा करना चाहते थे। घरवालों को अपनी इच्छा बताई थी। परिवार के लोग भी उसके साथ थे। जब उसे सेना में नौकरी मिली थी तो पूरे गांव के लोग सुनकर बहुत ही ज्यादा खुश हुए थे। उन्हें उम्मीद थी कि बेटा इतनी जल्दी उन्हें छोड़कर चला जाएगा। देवेश तीन बहनों में इकलौते भाई थे। दो बहनों की शादी हो चुकी है। जबकि छोटी बहन पढ़ाई कर रही है। 28 जनवरी को बिगड़ी थी तबीयत परिजन के अनुसार- देवेश सिंह आठ साल से भारतीय सेना में तैनात थे। 28 जनवरी को लेह-लद्दाख में तैनाती के दौरान देवेश सिंह की तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें जम्मू-कश्मीर के सैनिक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में हालत गंभीर होने पर उन्हें दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रेफर किया गया था। शनिवार रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रायबरेली में माइनर कटी, फसलें डूबीं:सिंचाई विभाग पर लापरवाही का आरोप, किसानों ने मांगा मुआवजा
    Next Article
    सोनौली सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट:नेपाल चुनाव और होली के मद्देनजर सघन पेट्रोलिंग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment