Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली में माइनर कटी, फसलें डूबीं:सिंचाई विभाग पर लापरवाही का आरोप, किसानों ने मांगा मुआवजा

    2 hours ago

    1

    0

    रायबरेली के भदोखर थाना क्षेत्र में शारदा सहायक नहर से निकली रायपुर महेरी माइनर कट गई है। इससे लगभग 40 से 45 बीघे गेहूं और सरसों की फसल जलमग्न हो गई है। किसानों ने सिंचाई विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है और प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। किसान जितेंद्र के अनुसार, रायपुर महेरी माइनर पिछले तीन दिनों से पानी के उफान पर थी। बीती रात यह माइनर तीन जगहों से कट गई, जिसके कारण बड़े पैमाने पर फसलें डूब गईं। किसानों को इस घटना से भारी आर्थिक नुकसान की आशंका है। किसान रामसुख ने बताया कि नहर के लगातार उफान पर होने के बावजूद सिंचाई विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से इसे बंद करने की कई बार अपील की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। किसानों का कहना है कि उनकी एक साल की जमा पूंजी फसल बर्बाद होने की कगार पर है। उन्होंने सिंचाई विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए विरोध प्रदर्शन भी किया है। वहीं, सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने आरोपों का खंडन किया है। उनका कहना है कि उन्हें माइनर में पानी के उफान को लेकर किसी किसान द्वारा फोन पर अवगत नहीं कराया गया था। अधिकारियों के अनुसार, इस पूरे मामले की सूचना सुबह 9 बजे प्राप्त हुई, जिसके बाद जेई समेत कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया और पानी बंद कर दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में 5 साल में 1297 बच्चे लापता:यूपी में एक दिन में 22 बच्चे हो रहे चोरी; गैंग के निशाने पर सबसे ज्यादा धार्मिक नगरी
    Next Article
    अयोध्या के जवान देवेश का शव पैतृक गांव लाया गया:राजकीय सम्मान के साथ आज दी जाएगी विदाई, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment