Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या कैंट स्टेशन पर संदिग्ध हालात में मिले पांच नाबालिग:बाल तस्करी की आशंका, बाल गृह लखनऊ भेजे गए

    1 hour ago

    1

    0

    अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर बाल तस्करी से जुड़ा एक संदिग्ध मामला सामने आया है। स्टेशन परिसर में पांच नाबालिग लड़के संदिग्ध परिस्थितियों में पाए गए। सभी बच्चे पश्चिम बंगाल के निवासी हैं और उनकी उम्र करीब 16 से 17 वर्ष बताई जा रही है। काम दिलाने के बहाने ले जाया जा रहा था बाल संरक्षण समिति अयोध्या के अध्यक्ष सर्वेश अवस्थी के अनुसार बच्चों ने बताया कि एक युवक ने उन्हें सिलीगुड़ी में काम दिलाने का झांसा देकर बुलाया था। वहां पहुंचने के बाद उनसे कहा गया कि हिमाचल प्रदेश में बेहतर काम मिलेगा और उन्हें बस से ले जाया जा रहा था। अयोध्या में एक होटल के पास बस रुकने पर बच्चों को शक हुआ और वे घबराकर बस से उतर गए। इसके बाद वे भागकर अयोध्या कैंट स्टेशन पहुंचे और वहां मौजूद आरपीएफ से मदद मांगी। आरपीएफ ने दिखाई तत्परता आरपीएफ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत चाइल्ड लाइन 1098 और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) को सूचना दी। एएचटीयू की टीम ने बच्चों से पूछताछ की, लेकिन वे फिलहाल होटल या संबंधित व्यक्तियों की स्पष्ट पहचान नहीं कर पाए हैं। बच्चों का मेडिकल परीक्षण कराया गया। बाल गृह लखनऊ भेजे गए पूछताछ और आवश्यक प्रक्रिया के बाद आरपीएफ, एएचटीयू, चाइल्डलाइन और अपराजिता समिति की मौजूदगी में बच्चों को बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) अयोध्या के समक्ष प्रस्तुत किया गया। सीडब्ल्यूसी ने अग्रिम आदेश तक उन्हें राजकीय बाल गृह, लखनऊ में रखने का निर्देश दिया है। सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष सर्वेश अवस्थी ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है। बाल गृह में बच्चों की काउंसलिंग कराई जाएगी और उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सभी बच्चे बेहद गरीब परिवारों से हैं। यदि जांच में बाल तस्करी की पुष्टि होती है, तो संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिट्टी डालने से मना करने पर युवक की पीट-पीटकर हत्या:शाहजहांपुर में चौकीदार ने दी थी धमकी, परिजन बोले- सिर फोड़कर बेरहमी से मार डाला
    Next Article
    अलीगढ़ में बस ने बग्घी को मारी टक्कर, 7 घायल:बारात से वापस लौटते समय हुआ हादसा, सभी घायल अस्पताल में भर्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment