Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिट्टी डालने से मना करने पर युवक की पीट-पीटकर हत्या:शाहजहांपुर में चौकीदार ने दी थी धमकी, परिजन बोले- सिर फोड़कर बेरहमी से मार डाला

    1 hour ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में एक 19 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने गांव के चौकीदार और उसके साथियों पर हत्या का आरोप लगाया है। यह घटना मदनापुर थाना क्षेत्र के बंदहा गांव में रविवार सुबह करीब छह बजे हुई। मृतक की पहचान मदनापुर निवासी शोभित के रूप में हुई है। परिजनों के चीखने-चिल्लाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और घायल शोभित को तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार, शोभित मदनापुर के बलकार सिंह का ट्रैक्टर चलाता था और गांव से मिट्टी निकालकर ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लोड करता था। परिजनों का आरोप है कि बीती रात गांव के चौकीदार ने शोभित को रास्ते में रोका था और अपनी जगह पर मिट्टी डालने के लिए कहा था। शोभित ने चौकीदार से कहा कि वह मालिक से पूछकर बताएगा। इस बात पर चौकीदार को गुस्सा आ गया और उसने रात में ही शोभित को जान से मारने की धमकी दी थी। परिजनों ने बताया कि रविवार सुबह जब शोभित ट्रैक्टर-ट्रॉली से मिट्टी निकालने जा रहा था, तो मकान से करीब सौ मीटर की दूरी पर चौकीदार ने उसे फिर रोका और मिट्टी डालने के बारे में पूछा। जैसे ही शोभित ने मिट्टी डालने से मना किया, चौकीदार और उसके साथियों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में शोभित की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक शोभित का एक बड़ा भाई अंकित जो गोरखपुर में शटरिग का काम करता है। कुछ दिन पहले वह घर आया था। उसकी तीन बहने हैं। अनुपा देवी और सोनी देवी की शादी हो चुकी है। एक बहन रजनी अविवाहित है ।मां रामप्यारी हैं ।सभी का रो रोकर बुरा हाल है। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि चौकीदार को हिरासत में ले लिया गया है। एफआईआर दर्ज की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    30 लाख श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई:महाशिवरात्रि पर माघ मेला का आखिरी स्नान, शिवालयों में लगी लंबी लाइन
    Next Article
    अयोध्या कैंट स्टेशन पर संदिग्ध हालात में मिले पांच नाबालिग:बाल तस्करी की आशंका, बाल गृह लखनऊ भेजे गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment