Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में 1130 लाख से बनेगी चार सड़कें:राम धाम में चार सड़कों का होगा चौड़ीकरण, PWD जारी किया ई-निविदा

    3 hours ago

    1

    0

    लोक निर्माण विभाग (PWD)अयोध्या प्रखंड की ओर से अयोध्या धाम के चार प्रमुख्या सड़कों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्यों के लिए ई-निविदा जारी की गई है। अधीक्षण अभियंता कार्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार इच्छुक ठेकेदार 16 फरवरी 2026 से 24 फरवरी 2026 दोपहर 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। निविदाएं 24 फरवरी को अपराह्न 12:30 बजे खोली जाएंगी। PWD द्वारा जारी निविदा के अनुसार टेढ़ी बाजार से अशर्फी भवन मार्ग से राजघाट तक 230 लाख से मार्ग का चौड़ी करण और सुदृढ़ीकरण किया जाएगा, इसके अलावा 315 लाख से छोटी छावनी से पोस्ट ऑफिस मार्ग का दो लेन लेने चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। रानोपाली विद्या कुंड मार्ग से बाग बिजेंसी होते हुए अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन तक 315 लाख से दो लेन मार्ग चौड़ीकरण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त दीनबंधु नेत्र चिकित्सालय से जानकी महत होते हुए रामपथ तक के मार्ग का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण करने के लिए निविदा निकाली गई है। ऑनलाइन प्रक्रिया से पारदर्शिता पर जोर विभाग ने स्पष्ट किया है कि पूरी प्रक्रिया ई-टेंडरिंग पोर्टल http://etender.up.nic.in के माध्यम से संपन्न होगी। निविदा शुल्क और धरोहर राशि केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार की जाएगी। किसी भी प्रकार का ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। विभाग का कहना है कि ई-निविदा प्रणाली से पारदर्शिता और प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा मिलेगा। श्रद्धालुओं को स्थानियों लोगों को मिलेगी जाम से निजात सड़क चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्यों से शहर में यातायात व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी और आवागमन सुगम होगा। विभागीय अधिकारियों के अनुसार कार्य तय समय सीमा में पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि जनपद में आधारभूत ढांचे को मजबूत किया जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में टीम इंडिया की जीत के जश्न की तस्वीरें:शहर से गांव तक आतिशबाजी, लोग सड़कों पर झूमे
    Next Article
    भारत की शानदार जीत पर बॉलीवुड सेलेब्स का रिएक्शन:अजय देवगन ने कहा– क्या खेला है, अर्जुन रामपाल ने दी टीम इंडिया को बधाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment