Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में टीम इंडिया की जीत के जश्न की तस्वीरें:शहर से गांव तक आतिशबाजी, लोग सड़कों पर झूमे

    5 hours ago

    1

    0

    भारतीय क्रिकेट टीम की जीत के बाद मेरठ शहर और देहात में जश्न का माहौल बन गया। मैच समाप्त होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और सड़कों पर तिरंगा लेकर खुशी मनाने लगे। पूरे शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक 'भारत माता की जय' के नारे गूंजते रहे। युवाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। जश्न का सबसे बड़ा केंद्र बेगमपुल रहा, जहां बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए। यहां जमकर आतिशबाजी की गई और ढोल-नगाड़ों की थाप पर देर रात तक लोग झूमते रहे। तिरंगा लहराते हुए वाहनों के काफिले सड़कों से गुजरे, वहीं कई स्थानों पर युवाओं ने बाइक और कार रैलियां भी निकालीं। हापुड़ अड्डा, भूमियापुल, परतापुर, पल्लवपुरम, मोदीपुरम, शास्त्रीनगर और तेजगढ़ी में भी जीत का उत्साह चरम पर था। बाजारों में भीड़ उमड़ पड़ी और लोगों ने पटाखे चलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। देहात क्षेत्र के मवाना, सरधना, दौराला, जानी और किठौर में भी लोगों ने इकट्ठा होकर आतिशबाजी की और एक-दूसरे को बधाई दी। कई स्थानों पर युवाओं ने डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए जश्न मनाया। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस भी मुस्तैद रही, ताकि उत्सव के दौरान कोई अव्यवस्था न हो। इस जीत के मौके पर पूरा मेरठ देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया और देर रात तक जश्न का सिलसिला जारी रहा। देखिए तस्वीरें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ग्रेटर नोएडा में युवक-युवतियों में मारपीट:दो आरोपी गिरफ्तार, हिंदू संगठन के हस्तक्षेप के बाद हुई कार्रवाई
    Next Article
    अयोध्या में 1130 लाख से बनेगी चार सड़कें:राम धाम में चार सड़कों का होगा चौड़ीकरण, PWD जारी किया ई-निविदा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment