Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में 1700 ट्रांसफार्मरों पर लगे फ्यूज बॉक्स:बिजली आपूर्ति होगी सुरक्षित, लाखों उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत

    2 hours ago

    2

    0

    अयोध्या जिले के मिल्कीपुर डिवीजन क्षेत्र में विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति देने और तकनीकी ढांचे को मजबूत करने के लिए बड़ा अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत मिल्कीपुर विद्युत वितरण खंड के अंतर्गत 1700 से अधिक ट्रांसफार्मरों पर फ्यूज बॉक्स लगाए गए हैं। इससे ट्रांसफार्मर जलने की घटनाओं पर लगाम लगेगी और बिजली कटौती में कमी आएगी। उपखंड अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि यह कार्य अमानीगंज, खड़भड़िया, कुमारगंज, तुलसपुर, मिल्कीपुर ग्रामीण, मिल्कीपुर तहसील और हरिंगटनगंज उपकेंद्रों से जुड़े गांवों व बाजारों में किया गया है। उन्होंने कहा कि 25-63 केवीए और 100 केवीए क्षमता वाले ट्रांसफार्मरों पर सर्किट के अनुसार फ्यूज बॉक्स लगाए गए हैं। इससे बिजली आपूर्ति अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित हो सकेगी। एसडीओ सिंह के मुताबिक, पहले एलटी साइड पर खराबी आने से अक्सर ट्रांसफार्मर जल जाते थे। एक ट्रांसफार्मर जलने पर पूरे इलाके की बिजली घंटों तक गुल रहती थी। उपभोक्ताओं को लंबी कटौती झेलनी पड़ती थी और विभाग को भी आर्थिक नुकसान होता था। अब प्रत्येक सर्किट पर फ्यूज बॉक्स लगने से फॉल्ट की स्थिति में केवल फ्यूज उड़ेगा। इससे ट्रांसफार्मर सुरक्षित रहेगा और बड़ी क्षति से बचाव होगा। विभागीय आंकड़ों के अनुसार, अब तक 750 से अधिक स्थानों पर फ्यूज बॉक्स लगाए जा चुके हैं। शेष क्षेत्रों में भी काम तेजी से जारी है। इस पहल से ट्रांसफार्मरों की क्षति दर घटेगी और बार-बार ट्रांसफार्मर बदलने की समस्या से राहत मिलेगी। साथ ही बिजली आपूर्ति में व्यवधान भी कम होगा। विभाग को उम्मीद है कि इस कदम से गर्मी के मौसम में उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी। एसडीओ ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि किसी भी तकनीकी समस्या या फ्यूज उड़ने की सूचना तुरंत विभागीय कर्मचारियों या हेल्पलाइन नंबर पर दें, ताकि समय पर समाधान हो सके। विभाग ने यह भी कहा कि फ्यूज बॉक्स से छेड़छाड़ न करें, यह सुरक्षा के लिए लगाया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तुलसीपुर सीट पर भानु त्रिपाठी बने सपा के पसंदीदा उम्मीदवार:भाजपा बनी जनता की पहली पसंद, जानिए विधायक की स्थिति
    Next Article
    काकादेव में 35 बाइकों का काफिला, गली में पथराव:दबंगों के हाथों में डंडे देख घरों में दुबके लोग, CCTV की जांच में जुटी पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment