Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में 26,666 परिवारों को मिला शुद्ध पेयजल:जल जीवन मिशन के तहत 50 ग्राम सभाओं में आपूर्ति शुरू

    8 hours ago

    1

    0

    अयोध्या जनपद में जल जीवन मिशन के तहत हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने की मुहिम तेजी से सफल होती दिख रही है। जिले के चार ब्लॉकों की 50 ग्राम पंचायतों के कुल 26,666 घरों तक अब स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति शुरू कर दी गई है। जल निगम के प्रयासों से इन क्षेत्रों में पाइपलाइन के माध्यम से पानी पहुंचने लगा है, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, विभाग द्वारा सुबह और शाम दो-दो घंटे पानी की नियमित आपूर्ति की जा रही है। पाइपलाइन व्यवस्था में शुरुआती चरण में आने वाली तकनीकी समस्याओं पर निगरानी रखने और उन्हें जल्द दूर करने के लिए एक विशेष टीम भी गठित की गई है, जो लगातार क्षेत्र में काम कर रही है। जल निगम के एक्सईएन अरविंद यादव ने बताया कि रुदौली ब्लॉक की 25 ग्रामसभाओं, सोहावल की 10 ग्रामसभाओं, मवई ब्लॉक की 10 ग्रामसभाओं और अमानीगंज की 5 ग्रामसभाओं में घर-घर पानी की आपूर्ति शुरू हो चुकी है। उन्होंने बताया कि रुदौली ब्लॉक के 13,317 परिवारों, सोहावल के 4,725 परिवारों, मवई के 5,609 परिवारों और अमानीगंज के 3,015 परिवारों को स्वच्छ पेयजल मिलना शुरू हो गया है। उन्होंने यह भी बताया कि कुछ स्थानों से पानी का बहाव कम होने की शिकायतें मिली हैं, जिनका समाधान कराया जा रहा है। व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए वे स्वयं पूरे कार्य की निगरानी कर रहे हैं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। एक्सईएन के अनुसार, जिले की कई अन्य ग्राम पंचायतों में भी जल जीवन मिशन के तहत कार्य अंतिम चरण में है और जल्द ही वहां भी जलापूर्ति शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि कुछ ग्राम पंचायतों में 84 कोसी परिक्रमा मार्ग के निर्माण के दौरान पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिली है। इस समस्या के समाधान के लिए हाईवे अथॉरिटी से संपर्क कर पाइपलाइन को ठीक कराया जा रहा है, ताकि सभी गांवों में नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित की जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता:एक दिन पूर्व अधिवक्ता से मांगा गया था गुंडा टैक्स, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
    Next Article
    कन्नौज में किशोरी से छेड़छाड़, विरोध पर पिता को पीटा:घर पर भाले से हमला करने और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment