Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता:एक दिन पूर्व अधिवक्ता से मांगा गया था गुंडा टैक्स, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

    7 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ जिले के सिधारी थाना क्षेत्र में मकान के निर्माण को रुकवा कर ₹200000 की रंगदारी मांगे जाने के मामले में एक दिन पूर्व मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी मामले को लेकर मंगलवार को बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया और चक्का जाम भी किया। प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं का कहना है कि जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी हो। हालांकि मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर सड़क जाम को खाली कराया। एक दिन पूर्व दर्ज हुआ था मुकदमा आजमगढ़ जिले के सिधारी थाने में एक दिन पूर्व इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस संबंध में दीवानी न्यायालय अभिभाषक संघ की साधारण सभा की बैठक हुई बैठक की अध्यक्षता संघ की अध्यक्ष प्रभाकर सिंह ने तथा संचालन मंत्री अनुराग कुमार दीक्षित एडवोकेट ने किया। बैठक में सिधारी थाना क्षेत्र के रामपुर माफी गांव में अधिवक्ता हरिनारायण पांडे से दो लाख रुपये गुंडा टैक्स मांगे जाने तथा गुंडा टैक्स न न देने पर अधिवक्ता के निर्माणाधीन मकान की दीवाल को गिरा देने की घटना की कड़ी निंदा की गई। साथी अधिवक्ताओं ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।नाराज अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए गिरिजाघर चौराहे पर चक्का जाम भी किया। जाम की सूचना मिलते ही शहर कोतवाल यादवेन्द्र पांडेय मौके पर पहुंचे और अधिवक्ताओं को कार्यवाही का आश्वासन दिया। चक्का जाम करने वालों में पूर्व अध्यक्ष दयाराम यादव ओम प्रकाश मिश्रा पूर्व मंत्री अनिल कुमार सिंह, अरूणेंद्र कुमार सिंह उर्फ बब्बन,अशोक कुमार पांडेय आदि बहुत से अधिवक्ता शामिल रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर में दो बाइकों की टक्कर, युवक की मौत:तीन लोग घायल, गैस सिलेंडर रिफिल कराने जाते समय हुआ हादसा
    Next Article
    अयोध्या में 26,666 परिवारों को मिला शुद्ध पेयजल:जल जीवन मिशन के तहत 50 ग्राम सभाओं में आपूर्ति शुरू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment