Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में 35 मरीजों में कैंसर के लक्षण:जांच के लिए भेजे गए सैंपल, कैंप में 1143 लोगों की हुई जांच

    2 hours ago

    1

    0

    अयोध्या में कैंसर का जल्द पता लगाने के लिए विशेष स्क्रीनिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत अब तक 1143 लोगों की जांच की जा चुकी है, जिनमें से 35 लोग कैंसर के संदिग्ध पाए गए हैं। सभी संदिग्ध मरीजों को आगे के इलाज के लिए रेफर किया गया है। अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य अमित घोष के निर्देश पर यह अभियान 8 फरवरी से शुरू हुआ है, जो 28 फरवरी तक चलेगा। अभियान का लक्ष्य 30 वर्ष से अधिक उम्र के पुरुषों और महिलाओं की जांच करना है। जिले में कुल 100 कैंप लगाए जाने की योजना है। स्वास्थ्य विभाग के इस कार्यक्रम में उच्च रक्तचाप और मधुमेह के साथ-साथ कैंसर की भी स्क्रीनिंग की जा रही है। आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर ओरल विजुअल एग्जामिनेशन (OVE) के तहत टॉर्च की मदद से कैंसर के लक्षणों की जांच की जा रही है। अब तक सबसे ज्यादा संदिग्ध मामले ओरल और ब्रेस्ट कैंसर के सामने आए हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पर हेल्थ कैंप लगाना अनिवार्य किया गया है। डेंटल सर्जन मुंह के कैंसर की, जबकि सर्जन ब्रेस्ट कैंसर की स्क्रीनिंग कर रहे हैं। प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को आठ-आठ कैंप आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिले के नोडल अधिकारी डॉ. बी.एन. यादव ने बताया कि 8 फरवरी से कैंसर स्क्रीनिंग जारी है। ओरल कैंसर के लिए 508 लोगों की जांच में 19 संदिग्ध मिले हैं। ब्रेस्ट कैंसर की 352 स्क्रीनिंग में 12 संदिग्ध पाए गए, जबकि सर्वाइकल कैंसर के लिए 283 जांच में दो संदिग्ध मरीज मिले हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पत्नी के इनकार पर युवक ने की आत्महत्या:हरदोई में नीम के पेड़ से लटका मिला शव
    Next Article
    ताजमहोत्सव में सजेगी आज सुरों की शाम:सिंगर नीरज श्रीधर के गानों पर झूमेंगे लोग, भूल-भुलैया से कैरेक्टर ढीला तक लगेगा म्यूजिक का तड़का

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment