Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी के इनकार पर युवक ने की आत्महत्या:हरदोई में नीम के पेड़ से लटका मिला शव

    1 hour ago

    1

    0

    हरदोई के हरपालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम निकारी में एक युवक ने शनिवार रात आत्महत्या कर ली। 24 वर्षीय युवक अपनी पत्नी और एक साल की बच्ची को ससुराल से लाने में असफल रहा था, जिसके बाद उसने यह कदम उठाया। युवक का शव घर से लगभग 200 मीटर दूर एक नीम के पेड़ से लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान धीरज (24) पुत्र राकेश के रूप में हुई है। वह दिल्ली में एक निजी कंपनी में कार्यरत था और अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। जानकारी के अनुसार, धीरज लगभग 4-5 दिन पहले अपनी पत्नी बबीता और एक वर्षीय बेटी को विदा कराने के लिए गोंडा स्थित अपनी ससुराल गया था। काफी प्रयासों के बावजूद जब पत्नी उसके साथ वापस आने को तैयार नहीं हुई, तो धीरज शनिवार शाम को अकेले ही अपने गांव निकारी लौट आया। परिजनों ने बताया कि घर लौटने के बाद से धीरज काफी गुमसुम और परेशान था। पत्नी के वापस न आने की बात उसे अंदर ही अंदर परेशान कर रही थी। इसी मानसिक पीड़ा के चलते उसने शनिवार रात घर से कुछ दूरी पर स्थित नीम के पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। धीरज अपने दो भाइयों में सबसे छोटा था। घटना की सूचना मिलते ही हरपालपुर थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार पंकज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला पारिवारिक कलह और पत्नी के साथ न आने से उत्पन्न तनाव का प्रतीत हो रहा है। पुलिस मृतक के पिता राकेश द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर FIR..भूपेश बघेल ने योगी को बताया ढोंगी:कहा- योगी अब निम्न स्तर पर उतरे; महंत-मुख्यमंत्री दोनों पद पर एक आदमी कैसे
    Next Article
    अयोध्या में 35 मरीजों में कैंसर के लक्षण:जांच के लिए भेजे गए सैंपल, कैंप में 1143 लोगों की हुई जांच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment