Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में 5 से 8 नवंबर तक मनेगा दीपोत्सव:घाटों पर दीप जलाए जाएंगे, शोभायात्रा और झांकियां निकलेगी

    1 hour ago

    1

    0

    रामनगरी में इस बार 10वां दीपोत्सव मनाया जाएगा। दीपोत्सव और कार्तिक पूर्णिमा मेले को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। डीएम शशांक त्रिपाठी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की और सभी विभागों को समय पर काम पूरा करने के निर्देश दिए। 5 से 8 नवंबर तक होंगे कार्यक्रम दीपोत्सव के तहत 5 नवंबर को गोवत्स द्वादशी और 6 नवंबर को धनत्रयोदशी के कार्यक्रम होंगे। 7 नवंबर को मास शिवरात्रि, नरक चतुर्दशी, छोटी दीपावली और हनुमान जयंती मनाई जाएगी। 8 नवंबर को दीपावली पर रामनगरी में विशेष आयोजन होंगे। साकेत महाविद्यालय से शोभायात्रा और झांकियां निकाली जाएंगी। इसके लिए ट्रॉली-ट्रक और मंच तैयार किए जाएंगे। रामकथा पार्क के पास हेलीपैड की व्यवस्था भी प्रस्तावित है। राम की पैड़ी पर होगी खास सजावट रामकथा पार्क में श्रीराम-सीता स्वरूप की वंदना, प्रदर्शनी, रामलीला और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। सरयू आरती स्थल, राम की पैड़ी और प्रमुख घाटों को दीपोत्सव की थीम पर सजाया जाएगा। घाटों पर दीप जलाए जाएंगे और रंग-बिरंगी रोशनी की जाएगी। फूलों की चेन, गमले और रेलिंग भी सजाई जाएगी। राम की पैड़ी की विशेष सफाई के साथ स्वर्ग द्वार की पुताई और खराब लाइटों की मरम्मत कराई जाएगी। श्रद्धालुओं के लिए होंगे विशेष इंतजाम दीपोत्सव में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। इसके लिए परिवहन, पार्किंग, पेयजल, शौचालय, चिकित्सा और सफाई की व्यवस्था की जाएगी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरियर, सीसीटीवी और फ्लोटिंग जोन बनाए जाएंगे। यातायात के लिए अलग योजना तैयार होगी। मीडिया सेंटर और प्रेस पास की भी व्यवस्था रहेगी। 18 नवंबर को चौदहकोसी, 20 को पंचकोसी परिक्रमा कार्तिक मेले की तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। 18 नवंबर को चौदहकोसी परिक्रमा और अक्षय नवमी होगी। परिक्रमा 17/18 नवंबर की रात 1:10 बजे से शुरू होकर 18/19 नवंबर की रात 2:55 बजे तक चलेगी। 20 नवंबर को पंचकोसी परिक्रमा और एकादशी होगी। यह 20 नवंबर की रात 3:01 बजे से शुरू होकर 21 नवंबर की रात 2:37 बजे तक चलेगी। 24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा स्नान 24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा स्नान और गुरु नानक जयंती का आयोजन होगा। स्नान का समय 23 नवंबर की रात 10:48 बजे से 24 नवंबर की रात 8:52 बजे तक निर्धारित किया गया है। अतिरिक्त बसें और विशेष ट्रेनें चलेंगी मेले में भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त बसें और विशेष ट्रेनें चलाने की तैयारी है। अस्थायी बस स्टैंड और पार्किंग स्थल बनाए जाएंगे। रेलवे स्टेशन पर सफाई, पानी, रोशनी और बैरियर की व्यवस्था बढ़ाई जाएगी। सुरक्षा के लिए पुलिस के साथ जल पुलिस, मोटर बोट, अग्निशमन दल और यातायात पुलिस की तैनाती की जाएगी। डीएम बोले- श्रद्धालुओं की सुरक्षा पहली प्राथमिकता डीएम शशांक त्रिपाठी ने कहा कि दीपोत्सव और कार्तिक मेला अयोध्या की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान से जुड़े बड़े आयोजन हैं। श्रद्धालुओं को सुरक्षित, स्वच्छ और सुविधाजनक माहौल देना प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी विभाग आपसी तालमेल से समय पर तैयारियां पूरी करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में आज गूंजेगा ‘नंद के घर आनंद भयो’:CM योगी पुलिस लाइंस में मनाएंगे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, शहरभर में होंगे भव्य आयोजन
    Next Article
    भाजपा पश्चिम की क्षेत्रीय कार्यसमिति की सूची घोषित:मेरठ को स्पेशल 37 में मिली तवज्जो, पूरी लिस्ट देखिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment