Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा पश्चिम की क्षेत्रीय कार्यसमिति की सूची घोषित:मेरठ को स्पेशल 37 में मिली तवज्जो, पूरी लिस्ट देखिए

    13 hours ago

    1

    0

    भाजपा के पश्चिम के क्षेत्रीय अध्यक्ष नबाव सिंह नागर ने गुरुवार देर शाम पश्चिम की क्षेत्रीय कार्यसमिति की घोषणा कर दी है। 24 पदाधिकारियों और 13 सदस्यों की कुल 37 लोगों की कार्यसमिति में हर वर्ग, जाति को साधते हुए नामों का चयन किया गया है। पश्चिम की लिस्ट में मेरठ से सर्वाधिक 10 नामों को स्थान दिया गया है। इसमें सामान्य वर्ग से लेकर पिछड़ा, अतिपिछड़ा और दलितों को स्थान दिया है। वैश्य, ठाकुर, ब्राहमण, गुर्जर और विभिन्न वर्गों से नामों को लिस्ट में जगह मिली है। वहीं मेरठ महानगर की टीम से आउट होने वाले नामों को भी लिस्ट में स्थान दिया गया है। सूची में नोएडा की भूमिका दिखी प्रभावी कुछ नाम ऐसे हैं जिनको किसी अन्य दायित्व के लिए लखनऊ से दिल्ली तक की सिफारिश की गई थी, जो सूची देखकर पूरी सफल होती नजर नहीं आई। कार्यकर्ताओं में अंदरखाने चर्चा है कि लिस्ट में लखनऊ और संगठन से ज्यादा नोएडा का प्रभुत्व नजर आ रहा है। नोएडा में बैठकर पार्टी के दो बड़े चेहरों की महती भूमिका रही है। स्पेशल 37 की टीम में हर वर्ग को साधा पश्चिम में भाजपा की स्पेशल 37 की टीम में 10 क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, 4 क्षेत्रीय महामंत्री, 10 क्षेत्रीय मंत्री, 13 क्षेत्रीय सदस्य बनाए गए हैं। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पर विनोद त्यागी, मानसिंह गोस्वामी, हरेंद्र जाटव, प्रवीण मित्तल, बिजेंद्र कश्यप, अंकुर राणा, राजीव सिसोदिया, प्रदीप सैनी, विनादे चौघरी, सुभाष वाल्मीकि को बनाया गया है। क्षेत्रीय महामंत्री अशोक मोंगा, हरीश सिंह, संजीव सिक्का गोयल, रुपेंद्र सैनी को बनाया गया है। क्षेत्रीय मंत्री अजय भारद्वाज भराला, कुमुदिनी चौधरी सैनी, हरजिंदर कौर, सुखविंदर सोम, नितिन मलिक, महेश बाली, दीपक रिषि गौड़, वरुण गोयल, सौरव पाल लोधी, आयुष पवार का नाम है। सदस्यों में मनोज शर्मा, गीता शर्मा, नितिन शर्मा, राजे कसाना, रवीना सिंह, कृषण चंद सैनी, रोहिल वाल्मीकि, हरमीत बख्शी, हेमंत लोधी, ललित गर्ग मोदी, संजय राणा, सतेंद्र चौधरी और राजीव लोचन प्रजापति का नाम है। अंकुर राणा उपाध्यक्ष, सुखविंदर सोम को बनाया मंत्री मेरठ में छात्र राजनीति से आगे बढ़ने वाले कई युवा चेहरों को क्षेत्रीय टीम में अहम स्थान दिया गया है। छात्रसंघ की राजनीति में लंबे समय तक सक्रिय रहे अंकुर राणा पहले क्षेत्रीय मंत्री रहे और अब क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाकर कद बढ़ाया गया है। मेरठ कॉलेज की राजनीति से मुख्यधारा की राजनीति में आए वरुण गोयल को क्षेत्रीय मंत्री बनाया है। छात्रसंघ की राजनीति से ही आगे बढ़े आयुष पवार और पूर्व में युवा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुखविंदर सोम को भी क्षेत्रीय मंत्री बनाया गया है। सुखविंदर सोम पूरी कार्यकारिणी में सबसे कम उम्र के पदाधिकारी हैं। मेरठ से दर्जा प्राप्त मंत्री रहे और वर्तमान में परशुराम परिषद़ के अध्यक्ष पंडित सुनील भराला के छोटे भाई अजय भराला को भी पार्टी ने क्षेत्रीय मंत्री बनाकर ब्राहमणों को साधने का प्रयास किया है। मेरठ महानगर कार्यकारिणी में लंबे समय तक पदाधिकारी रहे महेश बाली को भी क्षेत्र की टीम में जगह दी गई है। हरीश सिंह ठाकुर को पुन: स्थान मिला है। गीता शर्मा, कुमुदनी, हरजिंदर कौर को स्थान देकर महिला कोटा पूरा किया है। इंद्रपाल बजरंगी, मनोज पोसवाल की छुट्‌टी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रहे मनोज पोसवाल और क्षेत्रीय मंत्री इंद्रपाल बजरंगी की छुट्टी हो गई है। किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अजय भारद्वाज भराला, मेरठ के पूर्व महानगर महामंत्री महेश बाली, युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री वरुण गोयल को क्षेत्रीय मंत्री बनाए गए हैं। एबीवीपी की छात्र राजनीति से आए अंकुर राणा पार्टी की मुख्य धारा में शामिल हुए हैं। मेरठ के ही एससी मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष हरेंद्र जाटव, क्षेत्रीय मंत्री अंकुर राणा, जिला उपाध्यक्ष रहे विनोद चौधरी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। आयुष पवार की हुई वापसी काफी समय बाद आयुष पंवार की पार्टी की मुख्य धारा में वापसी हुई है, उन्हें क्षेत्रीय मंत्री बनाया गया है। इससे पहले 2018 में भाजपा के तत्कालीन क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्विनी त्यागी ने तमाम विरोधों के बीच आयुष पंवार को युवा मोर्चा का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया था। इसके बाद उन्हें पद से हटाकर मुरादाबाद के राजू कालरा को क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया गया। बाद में आयुष को युवा मोर्चा का प्रदेश मंत्री बनाया गया। युवा मोर्चा से मेन बॉडी में आए सुखविंदर युवा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुखविंदर सोम को भी क्षेत्रीय मंत्री बनाकर पार्टी के मुख्य संगठन में लाया गया है। मेरठ के जिला प्रभारी मान सिंह गोस्वामी भी फिर से उपाध्यक्ष बनने में कामयाब रहे। महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष गीता शर्मा को कार्यकारिणी सदस्य बनाया है। यहां देखिए पश्चिम क्षेत्र कार्यकारिणी की पूरी लिस्ट
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में 5 से 8 नवंबर तक मनेगा दीपोत्सव:घाटों पर दीप जलाए जाएंगे, शोभायात्रा और झांकियां निकलेगी
    Next Article
    औरैया में सफाई कर्मी का शव पेड़ पर लटका मिला:घर से 2 किमी दूर बबूल के पेड़ से लटकता मिला, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment