Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में आंधी-बारिश, मथुरा में यमुना उफनाई:प्रयागराज-वृंदावन में घाटों की सीढ़ियां डूबीं; आज 33 शहरों में बरसात का अलर्ट

    17 hours ago

    1

    0

    यूपी में मानसून कमजोर पड़ गया है। 2-3 शहरों को छोड़कर ज्यादातर शहरों में बारिश नहीं हो रही है। मंगलवार देर रात 2 बजे अयोध्या में आंधी के साथ बारिश हुई। सड़कों पर पानी भर गया। मंदिर पहुंचे लोग घुटनों तक पानी में चलते दिखाई दिए। लखनऊ में भी देर रात बारिश हुई। बुधवार सुबह तक कई इलाकों में रुक-रुक कर बूंदाबांदी होती रही। आगरा, मथुरा, नोएडा, गाजियाबाद समेत कई शहरों में बादल छाए हैं। बीच-बीच में धूप निकल रही है। आज प्रदेश के 33 शहरों में बारिश का अलर्ट है। वहीं, पहाड़ी इलाकों में हो रही बारिश से यूपी में नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है। मथुरा में यमुना नदी उफान पर है। पानी चेतावनी के निशान से 1.30 मी. नीचे बह रहा है। वृंदावन के केशीघाट की सीढ़ियां डूब गई हैं। बरेली में रामगंगा और बिजनौर में मलान नदी खतरे के निशान के करीब हैं। प्रयागराज में गंगा और यमुना का पानी घाटों पर बनी दुकानों तक पहुंच गया है। कानपुर में गंगा का जलस्तर 20 सेमी. बढ़ गया है। पानी आनंदेश्वर मंदिर घाट की सीढ़ियों तक पहुंच गया है। बलिया में सरयू और घाघरा नदी के किनारों पर कटान शुरू हो गया है। बांसडीह में 150 परिवार घर छोड़कर दूसरी जगह शिफ्ट हो गए हैं। 80% हिस्से से बारिश वाले बादल गायब मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, पाकिस्तान से आ रही सूखी हवाओं के चलते प्रदेश के करीब 80% हिस्से से बारिश वाले बादल गायब हो गए हैं। इसका असर भी दिखने लगा है। मंगलवार को सिर्फ 11 शहरों में बारिश हुई। औसतन 9.7 मिमी. बारिश का अनुमान था, लेकिन सिर्फ 1.5 मिमी ही बारिश हुई। 1 जून से 14 जुलाई तक 163.1 मिमी बारिश हुई, जो औसत से 22% कम है। लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- अगले 3-4 दिनों तक बारिश में ठहराव बना रहेगा। हालांकि, कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 17 जुलाई के बाद हवाओं का रुख फिर पुरवा होने की संभावना है, जिससे दोबारा मानसूनी गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद हैं। यूपी के मौसम के पल-पल अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:भोजशाला के पास शुक्रवार को नमाज; ट्रम्प होर्मुज में टोल पर 24 घंटे में पलटे; राममंदिर में 3 करोड़ रुपए चढ़ावा चोरी का दावा
    Next Article
    लखनऊ-कानपुर की दूरी कितनी घटी, समय कितना बचा:एक्सप्रेस-वे का सफर 45 मिनट में, लेकिन लखनऊ से कानपुर पहुंचने में 1.48 घंटे लगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment