Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में आंधी से बिजली के पोल गिरे:ट्रांसफार्मर खराब होने से 50 हजार लोग अंधेरे में रहे, सप्लाई शुरू करने की मांग

    17 hours ago

    2

    0

    अयोध्या जिले में आए चक्रवाती तूफान ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक तूफान का व्यापक असर देखने को मिला। तेज हवाओं और बारिश के कारण सैकड़ों बिजली के खंभे टूट गए और कई ट्रांसफार्मर जमीन पर गिर गए। कई पेड़ भी उखड़ गए, जिससे सड़कों और बिजली लाइनों को नुकसान पहुंचा। तूफान के कारण जिले की विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। लगभग 50 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को पूरी रात बिजली के बिना गुजारनी पड़ी। बिजली विभाग की टीमें देर रात तक आपूर्ति बहाल करने में जुटी रहीं, लेकिन व्यापक नुकसान के चलते कई क्षेत्रों में बिजली बहाल नहीं हो सकी। कुमारगंज से गोकुला मार्ग पर एक बड़ा विद्युत ट्रांसफार्मर सड़क पर गिर गया, जिससे आवागमन बाधित हो गया। ट्रांसफार्मर के हिस्से सड़क पर बिखर गए। वहीं, पूराकलंदर क्षेत्र के शिवदासपुर गांव में आस्था का केंद्र माने जाने वाला खभीर बाबा का विशाल पीपल का पेड़ भी तेज हवाओं में गिर गया। तूफान के चलते कई प्रमुख मार्गों पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित हुआ। मिल्कीपुर-अमानीगंज मार्ग कई घंटों तक जाम रहा। प्रशासन और स्थानीय टीमें देर रात तक मार्ग साफ करने में जुटी रहीं, लेकिन सुबह तक भी कई स्थानों पर रास्ते पूरी तरह बहाल नहीं हो पाए थे। राहगीरों को वैकल्पिक रास्तों से निकलना पड़ा। गुरुवार सुबह होते ही बिजली विभाग के कर्मचारी फिर से मरम्मत कार्य में जुट गए हैं। प्राथमिकता के आधार पर क्षतिग्रस्त खंभों और ट्रांसफार्मरों को दुरुस्त कर बिजली आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। विभाग का कहना है कि नुकसान व्यापक है, इसलिए बहाली में समय लगेगा। इस बीच आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. सीताराम मिश्रा ने बताया कि अगले 24 घंटों में पूर्वी उत्तर प्रदेश में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज हवाएं और हल्की बारिश की भी संभावना है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कैंट बोर्ड ने बदले ब्रिटिशकालीन बाजारों के नाम:लाल कुर्ती जवाहर नगर, रजबन शिवाजी नगर; नए नाम को मिलेगी पहचान
    Next Article
    हरदोई में गेहूं कटाई से सांस रोगियों की दिक्कतें बढ़ीं:अस्पतालों में अस्थमा-सीओपीडी मरीजों की संख्या में 30% तक वृद्धि

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment