Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चिट्ठी देने सीएम आवास पहुंचे छात्र पंचायत राष्ट्रीय अध्यक्ष:गोंडा में प्राइवेट स्कूलों मनमानी रोकने की अपील, दिल्ली जैसे नियम लागू करने की मांग

    3 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के गोंडा सहित विभिन्न जिलों में निजी स्कूलों द्वारा फीस वृद्धि और हर साल यूनिफॉर्म व किताबें बदलने की मनमानी के खिलाफ 'राष्ट्रीय छात्र पंचायत' ने आज शुक्रवार तड़के सुबह 5 बजे अनोखा विरोध प्रदर्शन किया है। जहां अपनी मांगों को लेकर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवम पांडेय गोंडा से 125 किलोमीटर चलकर आज सुबह 5 बजे मुख्यमंत्री आवास, 5 कालिदास मार्ग पहुंचे और सुरक्षाकर्मियों को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन सौंपा है। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें जनता दरबार में बैठकर मुख्यमंत्री से मिलने की सलाह दी, लेकिन शिवम पांडेय ने ज्ञापन सुरक्षाकर्मियों को ही सौंपकर प्रस्थान किया है। शिवम पांडेय ने बताया कि हाल ही में दिल्ली सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा हर साल ड्रेस और किताबें बदलने पर रोक लगाने का कड़ा फैसला लिया है। तस्वीरें देखिए… उन्होंने सवाल उठाया कि जब पड़ोसी राज्य में छात्रों और अभिभावकों के हित में ऐसे कानून बन सकते हैं, तो उत्तर प्रदेश सरकार शिक्षा माफियाओं पर लगाम कसने में पीछे क्यों है। राष्ट्रीय छात्र पंचायत ने सरकार से तीन प्रमुख मांगें की हैं। इनमें निजी स्कूलों में कम से कम पांच साल तक यूनिफॉर्म न बदलने, कमीशनखोरी रोकने के लिए कक्षा 1 से 12 तक NCERT की किताबें अनिवार्य करने और प्रदेश में 'फीस रेगुलेशन एक्ट' को सख्ती से लागू कर मनमानी फीस बढ़ाने वाले स्कूलों पर दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग शामिल है। शिवम पांडेय ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही दिल्ली की तर्ज पर शासनादेश जारी नहीं किया। तो राष्ट्रीय छात्र पंचायत पूरे प्रदेश में 'शिक्षा सत्याग्रह' के तहत चक्का जाम करने को मजबूर होगी। उन्होंने कहा कि अभिभावकों की लूट अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।सुबह-सुबह मुख्यमंत्री आवास पहुंचने की इस घटना ने प्रशासनिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। संगठन ने स्पष्ट किया है कि यह लड़ाई केवल ज्ञापन देने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि इसे एक जन-आंदोलन का रूप दिया जाएगा। दरअसल राष्ट्रीय छात्र पंचायत द्वारा इस मुद्दे को शुरू से उठाया जा रहा है अब तक लगभग 2 लाख पत्र भी सीएम योगी को इसी मुद्दे को लेकर के लिखवाया जा चुका है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में आंधी-तूफान से 55 ट्रांसफार्मर- 288 पोल गिरे:मिल्कीपुर समेत कई इलाकों में बिजली गुल, लोगों ने की सप्लाई शुरू करने की मांग
    Next Article
    ट्रैफिक सिपाही पर धारदार हथियार से हमला:प्रतापगढ़ में वाहन चेकिंग के दौरान हुई घटना, आरोपी हिरासत में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment