Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में अधूरी मैपिंग वाले मतदाताओं को नोटिस:दस्तावेज न जमा करने पर नाम मतदाता सूची से हटाए जाएंगे

    10 hours ago

    1

    0

    निर्वाचन आयोग ने उन मतदाताओं को नोटिस जारी किया है जिनकी मैपिंग प्रक्रिया अभी तक पूरी नहीं हुई है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि यदि ये मतदाता आवश्यक दस्तावेज जमा कर अपनी मैपिंग नहीं कराते हैं, तो उनके नाम मतदाता सूची से हटा दिए जाएंगे। मिल्कीपुर के एसडीएम एवं निर्वाचन अधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि क्षेत्र में कुल 22,924 मतदाता ऐसे हैं जिनकी मैपिंग अधूरी थी। इनमें से 15,000 मतदाताओं को आयोग की ओर से नोटिस भेजा गया है। अब तक लगभग 3,500 मतदाताओं की मैपिंग पूरी कर उनकी आईडी जेनरेट कर दी गई है। शेष बचे मतदाताओं से भी तुरंत मैपिंग कराने का आग्रह किया गया है। यह प्रक्रिया एसएआर अभियान के तहत जारी है। नोटिस प्राप्त मतदाता अतिरिक्त सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालयों में पहुंचकर आवश्यक दस्तावेज जमा कर रहे हैं और उनकी मैपिंग पूरी कराई जा रही है। वहीं, निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अपने कार्यालयों में दस्तावेजों की जांच कर मतदाता सूची में नाम शामिल करने का कार्य कर रहे हैं। नगर पंचायत कुमारगंज, खंड विकास अधिकारी कार्यालय मिल्कीपुर, अमानीगंज और हैरिंग्टनगंज के निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा भेजी गई नोटिसों के जवाब में दस्तावेज देखे जा रहे हैं। जिन मतदाताओं के पास अभी दस्तावेज उपलब्ध नहीं हैं, उनसे अधिकारियों द्वारा जल्द से जल्द दस्तावेज उपलब्ध कराने की अपील की जा रही है। एसडीएम सुधीर कुमार ने स्पष्ट किया कि नोटिस प्राप्त मतदाता सूची के ही सदस्य हैं और इसमें डरने की कोई बात नहीं है। ये नोटिस उन मतदाताओं को भेजे गए हैं जिनकी 2003 की मतदाता सूची से मैपिंग नहीं हो पाई थी। सभी मतदाताओं को जन्म प्रमाण पत्र या शैक्षिक प्रमाण पत्र जैसे आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। 1987 से पहले जन्मे मतदाताओं को जन्म से संबंधित दस्तावेज देना होगा, जबकि 2004 के बाद जन्मे मतदाताओं को अपने दस्तावेज के साथ माता-पिता के दस्तावेज भी प्रस्तुत करने होंगे। यह पूरी प्रक्रिया 28 फरवरी तक चलेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में दुकानदार ने की आत्महत्या:दुकान के अंदर फंदे पर लटका मिला शव, परिजनों नहीं बता सके कारण
    Next Article
    मथुरा में बाइक सवारों बदमाशों नें की फायरिंग:कार के शीशे टूटे, इलाके में मचा हड़कंप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment