Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में बाइक सवारों बदमाशों नें की फायरिंग:कार के शीशे टूटे, इलाके में मचा हड़कंप

    9 hours ago

    1

    0

    मथुरा में कोतवाली क्षेत्र के राधा नगर में अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने बुधवार रात दो अलग-अलग गाड़ियों पर फायरिंग की, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, बदमाशों ने पहली गाड़ी की ड्राइवर साइड की खिड़की पर गोली चलाई, जो कंडक्टर साइड से बाहर निकल गई। गनीमत रही कि चालक को कोई चोट नहीं आई। इसी स्थान पर खड़ी एक ब्लैक स्कॉर्पियो को भी निशाना बनाया गया। इस गाड़ी पर भी ड्राइवर साइड की खिड़की पर गोली लगी, जो कंडक्टर साइड से बाहर गई। दोनों गाड़ियों पर एक ही तरीके से फायरिंग होने के कारण पुलिस इसे सुनियोजित वारदात मान रही है। घटना की जानकारी मिलते ही शहर कोतवाल विनोद बाबू मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उनके साथ कृष्णा नगर चौकी प्रभारी विपिन कुमार भी मौजूद थे। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश भी दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है, ताकि स्थानीय लोगों में सुरक्षा की भावना बनी रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में अधूरी मैपिंग वाले मतदाताओं को नोटिस:दस्तावेज न जमा करने पर नाम मतदाता सूची से हटाए जाएंगे
    Next Article
    लखनऊ में घरों की रेकी कर रहे चोरों का CCTV:रात 2:45 बजे घरों को गेट से झांकते रहे, भौंकते कुत्तों पर चलाया ढेला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment