Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में अवैध प्लॉटिंग पर बड़ी कार्रवाई:150 बिस्वा जमीन पर चला बुलडोजर, विकास प्राधिकरण की चेतावनी–बिना स्वीकृति निर्माण न करें

    2 hours ago

    2

    0

    अयोध्या विकास प्राधिकरण (एडीए) ने अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सोमवार को करीब 150 बिस्वा जमीन पर बुलडोजर चलाया। यह कार्रवाई प्राधिकरण क्षेत्र के अंतर्गत गांव/मौजा कुशमाहा में की गई, जहां बिना स्वीकृत लेआउट के अवैध निर्माण और प्लॉटिंग की जा रही थी। दो लोगों पर कार्रवाई, अवैध निर्माण ध्वस्त प्राधिकरण के अनुसार, इस अवैध प्लॉटिंग में रामू वर्मा द्वारा लगभग 100 बिस्वा और राकेश वर्मा द्वारा करीब 50 बिस्वा भूमि पर निर्माण कराया जा रहा था। टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों के अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में हड़कंप मच गया और आसपास के लोगों में भी हलचल देखी गई। बिना स्वीकृति लेआउट पर सख्ती एडीए ने स्पष्ट किया है कि प्राधिकरण की अनुमति के बिना किसी भी प्रकार का निर्माण या प्लॉटिंग अवैध है। आम लोगों को चेतावनी दी गई है कि वे केवल स्वीकृत लेआउट वाली जमीन का ही क्रय-विक्रय करें, अन्यथा उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। वेबसाइट पर उपलब्ध है स्वीकृत लेआउट की सूची प्राधिकरण ने बताया कि स्वीकृत लेआउट की सूची उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है, जिसे देखकर ही जमीन खरीदने का निर्णय लें। अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा। आगे भी चलेगा अभियान प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक, शहर में तेजी से बढ़ रही अवैध प्लॉटिंग पर लगाम लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जाएगा, ताकि नियमों के तहत ही विकास कार्य सुनिश्चित हो सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में अस्पताल में मरीज की मौत पर हंगामा:ईएमओ और वार्ड ब्वॉय पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप
    Next Article
    मथुरा में 83 किलो गांजा बरामद:उड़ीसा से हरियाणा जा रही खेप पकड़ी, दो तस्कर गिरफ्तार; कीमत 41 लाख

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment