Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर:3 जगहों पर 450 बिस्वा में ध्वस्तीकरण, बिना नक्शा खरीद-फरोख्त ने करने की चेतावनी

    3 hours ago

    1

    0

    अयोध्या विकास प्राधिकरण ने गुरुवार को अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 450 बिस्वा जमीन पर चल रहे निर्माण को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई प्राधिकरण सीमा क्षेत्र के तीन अलग-अलग स्थानों पर की गई। प्राधिकरण ने साफ कहा है कि बिना ले-आउट/मानचित्र स्वीकृति के किसी भी तरह का निर्माण या प्लॉटिंग अवैध है। ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। प्राधिकरण के अनुसार, शिवदासपुर में नागेश प्रताप सिंह और रवीश सिंह की ओर से करीब 200 बिस्वा भूमि पर बिना स्वीकृत ले-आउट के प्लॉटिंग की जा रही थी। इसी तरह बिरौली में पिपटू पांडेय, अमरनाथ पांडेय और पंकज सिंह की ओर से लगभग 200 बिस्वा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग विकसित की जा रही थी। तीसरी कार्रवाई गंजा रोड स्थित CPEC कॉलेज के पीछे हुई, जहां रणविजय सिंह की ओर से 50 बिस्वा भूमि पर निर्माण कराया जा रहा था। तीनों स्थानों पर टीम ने जेसीबी से ध्वस्तीकरण कराया। प्राधिकरण ने लोगों से अपील की प्राधिकरण ने आमजन से अपील की है कि जमीन खरीदते समय यह जरूर सुनिश्चित करें कि प्लॉटिंग प्राधिकरण से स्वीकृत हो। केवल स्वीकृत ले-आउट वाली जमीन की ही खरीद-फरोख्त करें। अवैध प्लॉटिंग में निवेश करने पर आर्थिक नुकसान की जिम्मेदारी स्वयं की होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली, स्मार्ट मीटर पर दिए निर्देश:कर-करेत्तर संग्रह में प्रगति लाएं, सब स्टेशनों पर लगेंगे शिकायत कैंप
    Next Article
    पेंटर पिता ने मजदूरी कर पढ़ाया,बेटी ने किया जिला टॉप:अब NDA से देश सेवा का इरादा, घर में खुशी की लहर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment