Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में बारिश का अलर्ट:रुक-रुक हवा बह रही, आसमान में बादल, सरयू खतरे के निशान से 12 सेमी दूर

    14 hours ago

    1

    0

    अयोध्या में शुक्रवार को मौसम फिर से बदल गया है। सुबह से आसमान में बादल छाए हैं। रुक-रुक कर हवा बह रही है। इससे मौसम सुहावना हो गया है। लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। वहीं सरयू नदी का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है और अब खतरे के निशान से सिर्फ 12 सेंटीमीटर नीचे रह गया है। मौसम विभाग ने आज बारिश का अलर्ट जारी किया है। टेम्प्रेचर 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड पिछले 24 घंटे में जिले का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 5 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा। लगातार बारिश के चलते सरयू नदी का जलस्तर बढ़कर 92.61 मीटर पहुंच गया है। यह खतरे के निशान 92.73 मीटर से सिर्फ 12 सेंटीमीटर नीचे है। इसे देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। नदी किनारे रहने वाले लोगों और घाटों पर आने वाले श्रद्धालुओं पर नजर रखी जा रही है। अगले 24 घंटे भी होगी बारिश मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे में भी जिले में बारिश हो सकती है। ज्यादातर जगहों पर हल्की बारिश होगी, जबकि कुछ इलाकों में मध्यम बारिश होने की संभावना है। लोगों से सावधानी बरतने की अपील मौसम विभाग ने लोगों से बारिश के दौरान सतर्क रहने और नदी किनारे जाने से बचने की अपील की है। प्रशासन का कहना है कि मौसम और नदी के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डीएम ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया:नानू पुल से भोले की झाल तक परखीं व्यवस्थाएं, श्रद्धालुओं से बातचीत की
    Next Article
    DM ने 'हर घर तिरंगा' अभियान की रूपरेखा तैयार की:उन्नाव में भव्य आयोजन और जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment