Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    DM ने 'हर घर तिरंगा' अभियान की रूपरेखा तैयार की:उन्नाव में भव्य आयोजन और जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

    9 hours ago

    1

    0

    उन्नाव में आगामी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले 'हर घर तिरंगा अभियान' की तैयारियों की समीक्षा बैठक शुक्रवार को जिलाधिकारी घनश्याम मीणा की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में हुई। बैठक में अभियान को सफल और जनभागीदारी से युक्त बनाने पर जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने तिरंगा वितरण, जनजागरूकता कार्यक्रमों और विभागवार कार्ययोजना की विस्तृत समीक्षा की। अभियान का आयोजन तीन चरणों में होगा: पहला चरण 8 अगस्त को, दूसरा 9 से 12 अगस्त तक और तीसरा चरण 13 से 15 अगस्त तक चलेगा। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान को केवल सरकारी कार्यक्रम न मानकर जनभागीदारी के उत्सव के रूप में आयोजित किया जाए। उन्होंने गांव से लेकर शहर तक राष्ट्रभक्ति का माहौल बनाने और राष्ट्रभक्ति गीतों की गूंज सुनिश्चित करने को कहा। जिलाधिकारी ने 13 से 15 अगस्त के बीच प्रत्येक घर, सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों, विद्यालयों, कार्यालयों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, शहीद स्मारकों और अमृत सरोवरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी तैयारियां समय से पूरी करने और अभियान को राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता व जनसहभागिता का प्रतीक बनाने पर बल दिया। विद्यालयों में प्रभात फेरी, जागरूकता रैली, निबंध, चित्रकला, रंगोली, सांस्कृतिक कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक, वॉल पेंटिंग, मैराथन दौड़ और देशभक्ति पर आधारित फिल्म व डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन कराया जाएगा। इसके अतिरिक्त, सोशल मीडिया के माध्यम से रील और स्लोगन अभियान भी चलाने के निर्देश दिए गए। 14 अगस्त को निराला प्रेक्षागृह परिसर में 'भारत विभाजन विभीषिका प्रदर्शनी' का आयोजन होगा, जिसके लिए संबंधित विभागों को तैयारियां पूरी करने को कहा गया है। स्वतंत्रता दिवस, 15 अगस्त को बेसिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों की रैलियां 'वंदे मातरम्' के गायन से शुरू होंगी। आंगनबाड़ी केंद्रों, वृद्धाश्रमों, निराश्रित एवं दिव्यांग आश्रमों में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित कर मिष्ठान वितरण किया जाएगा। जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सुशील कुमार, परियोजना निदेशक तेजवंत सिंह, जिला विकास अधिकारी देव चतुर्वेदी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में बारिश का अलर्ट:रुक-रुक हवा बह रही, आसमान में बादल, सरयू खतरे के निशान से 12 सेमी दूर
    Next Article
    Ramayana Release Date Out: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की रिलीज डेट आई सामने, जानिए कब होगी रिलीज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment