Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में डंपर ने बाइक को टक्कर मारी:युवक की मौके पर मौत, साथी गंभीर; एनएच-27 पर हादसा हुआ

    7 hours ago

    1

    0

    लखनऊ-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-27) पर सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बूथ नंबर-4 के पास उस समय हुआ, जब पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। रामनगरी जा रहे TCI कृष्ण कुमार सिंह ने तत्काल घटना की सूचना अयोध्या कोतवाली पुलिस को दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर भेजा। बहराइच जिले के रानी थाना क्षेत्र के कटहरी गांव निवासी 26 वर्षीय मोहम्मद कामिल अयोध्या में रहकर कैटरिंग का काम करते थे। सोमवार दोपहर वह अपने मित्र रिजवान निवासी रतिया, थाना कैंट के साथ बाइक से अयोध्या की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक बूथ नंबर-4 के पास पहुंची, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। डंपर के नीचे आने से हुई मौत टक्कर इतनी तेज थी कि मोहम्मद कामिल डंपर के नीचे आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहे रिजवान गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घायल का ट्रामा सेंटर में इलाज जारी घटना की सूचना मिलने पर रानोपाली चौकी इंचार्ज राहुल वाजपेई पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल रिजवान को तत्काल मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव थाना प्रभारी पंकज सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और बाद में परिजनों को सौंप दिया। उन्होंने बताया कि फिलहाल इस मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में युवती से दिनदहाड़े छेड़छाड़:खेत के रास्ते में घेरा, 5-6 युवकों ने बनाया वीडियो, नामजद मुकदमा दर्ज
    Next Article
    मेरठ में स्थानीय लोगों ने पकड़ा अजगर, नहीं पहुंची टीम:छात्र नेता का आरोप- लगातार सूचना के बाद भी लापरवाही कर रहा वन विभाग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment