Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में युवती से दिनदहाड़े छेड़छाड़:खेत के रास्ते में घेरा, 5-6 युवकों ने बनाया वीडियो, नामजद मुकदमा दर्ज

    5 hours ago

    1

    0

    देवरिया में एक किशोरी के साथ छेड़छाड़ का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस पर कार्रवाई न करने के सवाल खड़े हो गए हैं। खेत के रास्ते घर लौट रही किशोरी को 5-6 युवकों ने घेर लिया। वीडियो में दिख रहा है कि युवकों ने उसका रास्ता रोककर हाथ पकड़ने और खींचने की कोशिश की, जबकि किशोरी खुद को छोड़ने की गुहार लगाती रही। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, 14 फरवरी को मदनपुर थाना क्षेत्र की एक किशोरी किसी काम से खेत के रास्ते जा रही थी। इसी दौरान 5-6 युवक वहां पहुंचे और उसका रास्ता रोक लिया। वीडियो में युवकों को किशोरी को घेरते और अभद्र व्यवहार करते देखा जा सकता है। कुछ युवक मोबाइल फोन से पूरी घटना रिकॉर्ड करते रहे। किशोरी डरी-सहमी नजर आ रही है और बार-बार उसे छोड़ने की अपील करती सुनाई दे रही है। घटना खेत के सुनसान रास्ते की बताई जा रही है, जहां आसपास तत्काल मदद के लिए कोई मौजूद नहीं था। देखें 2 तस्वीरें… सूत्रों के मुताबिक, घटना के दिन कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी। मामला तब सामने आया जब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल क्लिप की सत्यता की पुष्टि के बाद केस दर्ज किया गया। ग्रामीणों के बीच भी इस घटना को लेकर आक्रोश है और लोग आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। दो नामजद, चार अज्ञात पर मुकदमा दर्ज मदनपुर थाना में दो नामजद और चार अज्ञात युवकों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि कुछ युवक किशोरी के परिचित क्षेत्र के ही हो सकते हैं। पुलिस वीडियो के आधार पर अन्य संदिग्धों की पहचान में जुटी है। सीओ बोले– आरोपियों को जल्द पकड़ेंगे, सुरक्षा बढ़ाई गई रुद्रपुर क्षेत्राधिकारी हरिराम यादव ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है। अधिकारियों का कहना है कि किशोरियों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर संवेदनशीलता बरती जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं कि सार्वजनिक स्थानों और ग्रामीण रास्तों पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए और क्या कदम उठाए जाने चाहिए। फिलहाल पूरे इलाके की नजर पुलिस कार्रवाई पर टिकी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में निर्माणाधीन मकान में चोरी... CCTV:चौकी से 150m दूर घर में घुसे, तार के बंडल और घरेलू सामान ले गए चोर
    Next Article
    अयोध्या में डंपर ने बाइक को टक्कर मारी:युवक की मौके पर मौत, साथी गंभीर; एनएच-27 पर हादसा हुआ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment