Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में स्थानीय लोगों ने पकड़ा अजगर, नहीं पहुंची टीम:छात्र नेता का आरोप- लगातार सूचना के बाद भी लापरवाही कर रहा वन विभाग

    9 hours ago

    1

    0

    मेरठ के जागृति विहार इलाके में अजगर निकलने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। बीती शाम रिंग रोड एक्सटेंशन में एक विशालकाय अजगर दिखाई देने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना के बावजूद वन विभाग की टीम समय पर नहीं पहुंची तो स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए खुद ही अजगर को पकड़ लिया और बाद में उसे वन विभाग की टीम को सौंप दिया। स्थानीय निवासी और छात्र नेता विनीत चपराना ने बताया कि सोमवार शाम इलाके में अजगर दिखाई देने की सूचना मिली। इसके बाद उन्होंने वन विभाग को जानकारी दी। काफी देर तक वन विभाग की टीम नहीं पहुंची, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ गई। ऐसे में आसपास मौजूद लोगों ने मिलकर साहस दिखाया और अजगर को पकड़ लिया। बाइक में लिपट गया अजगर हालांकि इस दौरान एक बार अजगर लोगों की पकड़ से छूट गया और तेजी से पास में खड़ी एक बाइक में लिपट गया। इससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। बाद में लोगों ने सावधानी के साथ उसे दोबारा पकड़ लिया। कुछ देर बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर को अपने कब्जे में लेकर जंगल में छोड़ने के लिए अपने साथ ले गई। तीन महीने में पकड़े जा चुके हैं 10 अजगर स्थानीय लोगों का कहना है कि जागृति विहार और आसपास के क्षेत्रों में पिछले तीन महीनों के दौरान करीब 10 अजगर पकड़े जा चुके हैं। लगातार सामने आ रही इन घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। लोगों ने आरोप लगाया कि वन विभाग की ओर से रेस्क्यू ऑपरेशन में अक्सर देरी होती है, जिससे उन्हें खुद जोखिम उठाकर कार्रवाई करनी पड़ती है। स्थानीय निवासियों ने वन विभाग से इलाके में नियमित निगरानी और त्वरित रेस्क्यू की व्यवस्था करने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में डंपर ने बाइक को टक्कर मारी:युवक की मौके पर मौत, साथी गंभीर; एनएच-27 पर हादसा हुआ
    Next Article
    अमरोहा में किसान यूनियन का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पर किसानों-उपभोक्ताओं की समस्याओं पर सौंपा ज्ञापन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment