Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में एक्सीडेंट में एक की मौत, तीन घायल:बाइक से जा रहे थे, बोलेरो की टक्कर लगने से गई जान

    3 hours ago

    1

    0

    जिले के रुदौली सर्किल थाना पटरंगा क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर मंगलवार को एक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। यह घटना रौजागांव स्थित चीनी मिल के पास हुई, जब एक तेज रफ्तार बोलेरो ने पीछे से बाइक सवार को टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार, ग्राम चौहान का पुरवा निवासी लवकुश पुत्र राजेश कुमार अपनी बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही बोलेरो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि लवकुश ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने युवक को अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही हाईवे चौकी प्रभारी राजकुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उनके साथ कांस्टेबल सत्य प्रकाश यादव और अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक शशिकांत यादव ने बताया कि इस संबंध में अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो वाहन को पुलिस ने जब्त कर लिया है, जबकि उसका चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस चालक की तलाश कर रही है। इस हादसे के बाद मृतक के परिवार में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। एक अन्य घटना में, अयोध्या-रायबरेली नेशनल हाईवे पर पिठला गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस टक्कर में तीन बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक को मामूली चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में साइबर ठगी का डबल अटैक::5.7 लाख से ज्यादा की चपत, फर्जी वेबसाइट और सस्ते सीमेंट का झांसा
    Next Article
    बागपत कलेक्ट्रेट पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन:प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन, विभिन्न मांगें पूरी करने की अपील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment