Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में साइबर ठगी का डबल अटैक::5.7 लाख से ज्यादा की चपत, फर्जी वेबसाइट और सस्ते सीमेंट का झांसा

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में साइबर ठगी के दो अलग-अलग मामलों में ठगों ने लोगों को निशाना बनाकर 5.7 लाख रुपए से ज्यादा की रकम हड़प ली। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस जांच में जुट गई है। फर्जी इन्वेस्टमेंट वेबसाइट से 3.79 लाख की ठगी चिनहट इलाके में रहने वाले रत्नेश कुमार को 10 फरवरी 2026 को एक अंजान व्यक्ति ने इन्वेस्टमेंट का लालच दिया। आरोपी ने उन्हें एक वेबसाइट के जरिए ज्यादा मुनाफा कमाने का झांसा दिया। बातों में आकर रत्नेश ने अपने SBI और बैंक ऑफ बड़ौदा खातों से करीब 3.79 लाख रूपए ट्रांसफर कर दिए। सस्ते सीमेंट के नाम पर 1.97 लाख हड़पे दूसरा मामला बीबीडी थाना क्षेत्र के अनोरा कला का है। यहां रहने वाले आशीष कुमार मिश्रा को 16 मार्च को एक कॉल आया। कॉलर ने खुद को सीमेंट कंपनी का सेल्स मैनेजर बताते हुए सस्ते दाम में सप्लाई का ऑफर दिया। आरोपी ने कोटेशन भेजकर 1,97,800 रुपए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के खाते में ट्रांसफर करा लिए। रकम भेजने के बाद आरोपी ने संपर्क तोड़ दिया, तब जाकर पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ। पुलिस जांच में जुटी दोनों मामलों में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि साइबर सेल की मदद से आरोपियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बड़ौत में दिव्यांग ने कलेक्ट्रेट में आत्मदाह की दी चेतावनी:सरकारी आवास, पेंशन और प्रमाण पत्र न मिलने पर उठाया कदम
    Next Article
    अयोध्या में एक्सीडेंट में एक की मौत, तीन घायल:बाइक से जा रहे थे, बोलेरो की टक्कर लगने से गई जान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment