Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में गर्मी के चलते श्रद्धालुओं में कमी:रामलला के गर्भगृह में लगे 3 कूलर, पारा 42°C पार, 24 घंटे तक राहत के आसार नहीं

    5 hours ago

    2

    0

    रामनगरी अयोध्या में गर्मी ने अब तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। बुधवार को सुबह से तेज धूप निकलने के साथ ही दिन चढ़ते-चढ़ते तापमान में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई। गर्मी का असर रामनगरी आने वाले श्रद्धालुओं पर भी दिखने लगा है और उनकी संख्या में कमी आई है। दोपहर तक सड़कों पर आवाजाही कम हो गई और लोग धूप से बचने के उपाय करते नजर आए। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार रात का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक है। वहीं दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा रहा। लगातार बढ़ते तापमान ने लोगों को झुलसा देने वाली गर्मी का एहसास कराया। रामलला के गर्भगृह में 3 कूलर लगाए गए भीषण गर्मी के बीच राम मंदिर अयोध्या में रामलला को शीतल रखने के लिए मंदिर प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। गर्भगृह में तीन कूलर लगाए गए हैं, जिनके जरिए अंदर का तापमान संतुलित रखा जा रहा है। आधुनिक तकनीक से कूलरों को इस तरह स्थापित किया गया है कि विग्रह के आसपास गर्मी का असर न्यूनतम रहे। बढ़ते तापमान को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है, ताकि रामलला को निरंतर ठंडा और अनुकूल वातावरण मिल सके। मंदिर प्रशासन का कहना है कि श्रद्धालुओं की आस्था के इस केंद्र की देखभाल में किसी प्रकार की कमी नहीं रखी जाएगी। श्रद्धालुओं की संख्या में भारी गिरावट गर्मी के चलते अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आई है। दर्शनार्थियों की संख्या एक लाख से नीचे पहुंच गई है। मौजूदा समय में करीब 40 हजार श्रद्धालु ही राम मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन कर रहे हैं। मौसम रहेगा शुष्क आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दिनभर मौसम शुष्क बना रहेगा और दक्षिण-पश्चिमी हवाएं चलेंगी। मंगलवार को अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 76 प्रतिशत और न्यूनतम 30 प्रतिशत दर्ज की गई, जिससे उमस और गर्मी का असर बढ़ गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. सीताराम मिश्र के अनुसार अगले 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। पश्चिमी दिशा से तेज हवाएं चलने की संभावना है और तापमान सामान्य से ऊपर ही बना रहेगा। ऐसे में आने वाले दिनों में गर्मी से राहत के आसार फिलहाल नजर नहीं आ रहे हैं। प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी विशेषज्ञों ने दोपहर में बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और धूप से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि मौजूदा स्थिति हीट वेव जैसे हालात की ओर संकेत कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नागालैंड के राज्यपाल नंदकिशोर यादव पहुंचे अयोध्या:राम लला का किया दर्शन, बोले- भगवान राम हमारे पाहुन हैं, घर आया हूं
    Next Article
    गोरखपुर में चिलचिलाती धूप से लोग परेशान:पछुआ हवा ने बढ़ाई गर्माहट, 42°C तक पहुंचा तापमान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment