Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नागालैंड के राज्यपाल नंदकिशोर यादव पहुंचे अयोध्या:राम लला का किया दर्शन, बोले- भगवान राम हमारे पाहुन हैं, घर आया हूं

    3 hours ago

    2

    0

    नागालैंड के राज्यपाल नंदकिशोर यादव शनिवार को अयोध्या पहुंचे, जहां उन्होंने हनुमानगढ़ी और श्रीराम जन्मभूमि परिसर में विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने रामलला के दर्शन कर देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में राज्यपाल भावुक नजर आए और कहा- भगवान राम हमारे पाहुन हैं, मैं अपने पाहुन के घर आया हूं। 500 सालों के बाद बना राम मंदिर राज्यपाल ने राम मंदिर को भारत की आस्था, संस्कृति और गौरव का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम केवल धार्मिक आस्था के केंद्र नहीं हैं, बल्कि वे आदर्श पुरुष हैं, जिनके जीवन से हर व्यक्ति को मर्यादा, त्याग और कर्तव्य का संदेश मिलता है। उन्होंने कहा कि राम के स्वरूप में माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान का समावेश भारतीय संस्कृति की समग्रता को दर्शाता है। उन्होंने 500 वर्षों के लंबे संघर्ष के बाद भव्य राम मंदिर निर्माण पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि यह पूरे देश के लिए ऐतिहासिक क्षण है। मंदिर निर्माण के बाद देशभर, खासकर युवाओं में धार्मिक और सांस्कृतिक चेतना का विस्तार हुआ है। राज्यपाल ने कहा कि अयोध्या में तेजी से हो रहे विकास और बदलती सांस्कृतिक चेतना का प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। यहां आकर एक अलग ही आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव होता है। उन्होंने कहा कि अयोध्या आना उनके लिए अपने “पाहुन प्रभु” के घर आने जैसा है, जो उनके लिए बेहद भावुक और गर्व का क्षण है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    साढ़ में दर्शन के बहाने दुल्हन फरार:पति को दिया चकमा, 7 लाख के जेवर-नकदी लेकर गायब, पुलिस CCTV से तलाश में जुटी
    Next Article
    अयोध्या में गर्मी के चलते श्रद्धालुओं में कमी:रामलला के गर्भगृह में लगे 3 कूलर, पारा 42°C पार, 24 घंटे तक राहत के आसार नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment