Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में गैस संकट गहराया:एजेंसियों पर कतारें, शक्तिपीठ में चूल्हे पर पका 350 लोगों का खाना, केवाईसी और बुकिंग में परेशानी

    3 hours ago

    1

    0

    अयोध्या जिले में रसोई गैस का संकट अब गंभीर रूप लेता जा रहा है। शहर से लेकर गांव तक गैस एजेंसियों के बाहर उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लगी हैं। कहीं केवाईसी के लिए लोग परेशान हैं तो कहीं सिलेंडर के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हो गए कि रामकोट स्थित गायत्री शक्तिपीठ में गैस खत्म होने पर करीब 350 श्रद्धालुओं के लिए चूल्हे पर भोजन बनाना पड़ा। गायत्री शक्तिपीठ में प्रतिदिन 200 से 500 श्रद्धालु ठहरते हैं, जिनके लिए भोजन की व्यवस्था होती है। व्यवस्थापक राम केवल के अनुसार, ट्रस्ट के नाम पर 60 सिलेंडरों का कनेक्शन होने के बावजूद पिछले कुछ दिनों से गैस नहीं मिल पा रही, जिससे यह स्थिति उत्पन्न हुई। यहां ठहरे श्रद्धालु विभिन्न राज्यों से रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंचे हैं। इसके अलावा अयोध्या के कई सीता रसोई, मणिरामदास छावनी, हनुमानगढ़ी समेत कई मंदिरों और बड़े होटलों में भी गैस की किल्लत के चलते चूल्हे पर भोजन पकाया जा रहा है। तो बाजार में इंडेक्शन की भी मांग बढ़ गई है। महिलाओं पर सबसे ज्यादा असर गैस संकट का सबसे ज्यादा असर घर की रसोई संभालने वाली महिलाओं पर पड़ रहा है। नाका जनौरा से आईं आयुषी ने बताया कि वे अपनी बुजुर्ग मां के साथ दो घंटे से एजेंसी पर बैठी हैं, लेकिन न गैस मिल रही है और न ही केवाईसी हो पा रही है। सआदतगंज की पूजा ने भी बताया कि केवाईसी के लिए बुलाए जाने के बाद भी लंबे इंतजार के बावजूद कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिल रहा। केवाईसी और बुकिंग ने बढ़ाई दिक्कत उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस की किल्लत के साथ केवाईसी प्रक्रिया ने समस्या को और बढ़ा दिया है। ऑनलाइन बुकिंग भी सीमित समय सुबह 5 से 7 बजे और रात 8 से 12 बजे के बीच ही हो पा रही है, जिससे कई बार लोग बुकिंग नहीं कर पाते। ग्रामीणों को सीमित वितरण, शहर में देरी ग्रामीण क्षेत्रों में मिल्कपुरी, अमानीगंज, रूदौली, सोहावल, मवई, बीकापुर, गोसाईगंज, मया, तारुन, मवई विकासखंड में स्थित विभिन्न कंपनियों के 50 एजेंसियों पर गैस का संकट बना हुआ है। कैंट क्षेत्र में एक गैस गोदाम पर ट्रक से सिलेंडर उतरते दिखे, लेकिन वितरण केवल 10 मार्च तक बुकिंग कराने वाले ग्रामीण उपभोक्ताओं को ही किया जा रहा था। इसके बाद बुकिंग कराने वालों को वापस कर दिया गया। वहीं शहर में होम डिलीवरी की बात कही जा रही है, लेकिन समय पर गैस नहीं मिल पा रही। बिना बुकिंग नहीं मिल रहा सिलेंडर शहर की लगभग सभी गैस एजेंसियों पर आपाधापी का माहौल है। बिना बुकिंग के सिलेंडर नहीं दिए जा रहे, जबकि उपभोक्ता बुकिंग न होने से परेशान हैं। कई लोग खाली सिलेंडर लेकर एजेंसी से लौटते नजर आए। प्रशासन का दावा स्थिति सामान्य हो रही जिला पूर्ति अधिकारी बृजेश कुमार मिश्र ने बताया कि 16 मार्च को 10,344 सिलेंडर प्राप्त हुए, जबकि बुकिंग 11,809 थी। पहले की तुलना में स्थिति में सुधार हुआ है और होम डिलीवरी भी शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि 9 मार्च के बाद पैनिक के कारण स्थिति बिगड़ी, जबकि सामान्य दिनों में आपूर्ति ठीक रहती है। यहां करें शिकायत गैस बुकिंग, अनधिकृत बुकिंग या सिलेंडर न मिलने जैसी समस्याओं के लिए उपभोक्ता 7839563394 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ में युवक से बाजार में मारपीट:रास्ते में रोककर युवकों ने पीटा, CCTV फुटेज सामने आया
    Next Article
    सीतापुर में हिस्ट्रीशीटर का शव पेड़ से लटका मिला:परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई, पेशी पर जाने के बाद हुआ था गायब

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment