Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में घरेलू गैस की किल्लत पर सपा का कलेक्ट्रेट:पवन पांडेय की अगुवाई में सैकड़ों कार्यकर्ता पहुंचे, कहा- उद्योगपतियों को आसानी से मिल रहा सिलेंडर

    18 hours ago

    1

    0

    अयोध्या जिले में घरेलू गैस की कथित किल्लत को लेकर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। सपा नेता पवन पांडेय की अध्यक्षता में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जिले में सभी उपभोक्ताओं को घरेलू गैस उपलब्ध कराने की मांग की। गैस के लिए लाइनों में लग रही जनता सपा नेता पवन पांडेय ने कहा कि अयोध्या समेत पूरे प्रदेश में घरेलू गैस की किल्लत है, जिससे आम जनता परेशान है। लोगों को गैस सिलेंडर के लिए सुबह से शाम तक लंबी लाइनों में लगना पड़ रहा है। कई लोगों को दिनभर इंतजार के बाद भी खाली हाथ घर लौटना पड़ रहा है। हेल्पलाइन नंबर भी नहीं उठा रहे पवन पांडेय ने आरोप लगाया कि प्रशासन की ओर से जारी गैस से संबंधित हेल्पलाइन नंबर भी काम नहीं कर रहे हैं। जो नंबर लगते भी हैं, वहां फोन नहीं उठाया जाता। उन्होंने कहा कि लाइनों में खड़े लोग किसी राजनीतिक दल के कार्यकर्ता नहीं बल्कि आम नागरिक हैं, जिनमें शादी-ब्याह और धार्मिक कार्यक्रमों की तैयारियों में लगे लोग भी शामिल हैं। रमजान में भी गैस न मिलने से परेशानी सपा नेता ने कहा कि इस समय रमजान का पवित्र महीना चल रहा है, ऐसे में कई परिवारों को गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। इससे रोजमर्रा के कामकाज के साथ धार्मिक आयोजनों में भी दिक्कतें आ रही हैं। उद्योगपतियों को आसानी से मिल रहा सिलेंडर: पांडेय पवन पांडेय ने आरोप लगाया कि जिले में बड़े उद्योगपतियों और भाजपा से जुड़े लोगों को आसानी से गैस सिलेंडर मिल जा रहा है, जबकि आम लोगों को इसके लिए घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि आम जनता को प्राथमिकता के आधार पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाए। भाजपा पर साधा निशाना सपा के पूर्व विधायक पवन पांडेय ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा में झूठ बोलने की परंपरा ऊपर से नीचे तक चल रही है। उन्होंने कहा कि जनता गैस के लिए परेशान है, लेकिन भाजपा नेताओं को यह दिखाई नहीं दे रहा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर स्थिति ऐसी ही रही तो भाजपा नेताओं को नाले से गैस बनाकर खाना पकाने की सलाह माननी पड़ेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश यादव 29 मार्च को दादरी में करेंगे रैली:सपा 2027 विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंकेंगी, एक लाख लोग होंगे शामिल
    Next Article
    कानपुर में हंगामा, पुलिस बंटवा रही गैस सिलेंडर:एजेंसियों में सुबह से लगी लाइन, स्वरूप नगर मे एजेंसी का शटर नहीं उठा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment