Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में हाईवे पर लूट करने वाले 2 गिरफ्तार:4 फरार, 50 हजार नगद, आभूषण और तमंचा बरामद

    3 hours ago

    1

    0

    अयोध्या पुलिस ने हाईवे पर सक्रिय लूट गैंग का पर्दाफाश किया है। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने प्रेसवार्ता में बताया कि गैंग के 7 सदस्यों में से 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक आरोपी पहले से बस्ती जेल में बंद है। चार अन्य आरोपी फिलहाल फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। 21 जनवरी की वारदात का खुलासा घटना 21 जनवरी की है। थाना कैंट क्षेत्र में एक युवक को बदमाशों ने बंधक बनाकर जबरन कार में बैठा लिया था। इसके बाद उससे नगदी और आभूषण लूट लिए गए। पीड़ित की तहरीर पर थाना कैंट में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी। एसएसपी के निर्देश पर बनी विशेष टीम एसएसपी के निर्देश पर एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने हाईवे पर सक्रिय लुटेरों की तलाश शुरू की। सर्विलांस और मुखबिर की सूचना के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में एक अमेठी और दूसरा बस्ती जनपद का निवासी है। नगदी, आभूषण और तमंचा बरामद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 50 हजार रुपये नगद, लूटे गए आभूषण, एक अवैध तमंचा और वारदात में प्रयुक्त कार बरामद की है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। एसएसपी ने बताया कि जल्द ही पूरे गैंग का पूर्ण खुलासा कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में CBSE बोर्ड एग्जाम के 40 सेंटर:पहली बार रीजनल सेंटर भी बनाया गया, 31 जिलों की होगी निगरानी
    Next Article
    CSA हास्टल में छात्र भिड़े...लाठी-डंडे चले कईयों के सिर फटे:पीएचडी व एबीएम के छात्रों के बीच हुई घटना, घटना का वीडियो वायरल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment