Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में CBSE बोर्ड एग्जाम के 40 सेंटर:पहली बार रीजनल सेंटर भी बनाया गया, 31 जिलों की होगी निगरानी

    4 hours ago

    1

    0

    CBSE की अब लखनऊ में क्षेत्रीय कार्यालय होगा। CBSE की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू हो रही हैं। पहली बार लखनऊ में भी कंट्रोल रूम स्थापित किया जा रहा है। इस कंट्रोल रूम से राजधानी सहित उत्तर प्रदेश के 31 जिलों में आयोजित होने वाली परीक्षाओं की निगरानी की जाएगी। प्रदेश में दो रीजनल सेंटर बने प्रयागराज के बाद गोमतीनगर विस्तार क्षेत्र में दूसरा क्षेत्रीय कार्यालय स्थापित किया जा रहा है। प्रस्तावित कार्यालय स्थल का निरीक्षण किया गया। उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड कार्यालय के पास बनने वाले इस क्षेत्रीय कार्यालय में क्षेत्रीय अधिकारी का कार्यालय स्थापित होगा। इसके साथ ही जिला स्तर पर नामित नोडल अधिकारियों की बैठक के लिए भी यहीं व्यवस्था की जाएगी। 31 जिलों में होगी निगरानी अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में CBSE से मान्यता प्राप्त विद्यालयों की संख्या लगातार बढ़ रही है। एक ही क्षेत्रीय कार्यालय से सभी जिलों की निगरानी करना व्यावहारिक नहीं रह गया था। इसी आवश्यकता को देखते हुए लखनऊ में नया क्षेत्रीय कार्यालय खोला जा रहा है। यहां से लखनऊ मंडल सहित प्रदेश के 31 जिलों में परीक्षा प्रबंधन, शिकायत निवारण और आपात स्थिति में त्वरित समन्वय किया जाएगा। CBSE के पीआरओ नीति शंकर के अनुसार, लखनऊ क्षेत्रीय कार्यालय से लखनऊ मंडल के अलावा कानपुर, अयोध्या, रायबरेली और झांसी समेत 31 जिलों का प्रबंधन होगा। काम का बंटवारा होने के बाद अफसरों को भी सहूलियत होगी। लखनऊ में बनाए गए 40 परीक्षा केंद्र राजधानी में इस वर्ष करीब 45 हजार छात्र-छात्राएं CBSE की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होंगे, जिनके लिए लगभग 40 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बोर्ड परीक्षा 9 अप्रैल तक प्रस्तावित है। परीक्षा संचालन की प्राथमिक जिम्मेदारी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को सौंपी गई है, जबकि कंट्रोल रूम के माध्यम से संवेदनशील केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    क्रेटा पर गिरा 1000 किलो का पोल...सपा नेता की मौत:प्रतापगढ़ में हाईमास्ट लगाते समय बड़ा हादसा, चीख भी नहीं पाए
    Next Article
    अयोध्या में हाईवे पर लूट करने वाले 2 गिरफ्तार:4 फरार, 50 हजार नगद, आभूषण और तमंचा बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment